बिलासपुर

CG Rape Case: कलयुगी पिता की हैवानियत… पत्नी के सामने 15 साल की बेटी को डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, डरी-सहमी पहुंची पुलिस स्टेशन

CG Rape Case: पीड़िता ने बताया कि उनका पिता ऑटो चालक है। जब वह लगभग 10 साल की थी, उसी दौरान पिता ने उसके साथ बलात्कार किया था।

बिलासपुरJun 08, 2024 / 07:40 am

Shrishti Singh

CG Rape Case: बिलासपुर में थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने थाने पहुंच कर अपने ऑटो चालक पिता के खिलाफ मारपीट कर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार सुबह 5 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी थाने पहुंची और अपने साथ हुई बात बीती थाने में मौजूद जवानों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी भी तत्काल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें

CG Rape Case: नाबालिग को दिया शादी का झांसा, फिर 5 महीने तक लगातार करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि उनका पिता ऑटो चालक है। जब वह लगभग 10 साल की थी, उसी दौरान पिता ने उसके साथ बलात्कार किया था। उसने अपनी मां को बताया, पर मां भी चुप रही। इससे पिता के हौसले बुंलद हो गए। वह लगातार उसे डरा-धमका कर दैहिक शोषण करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता ने उसकी मां के सामने भी उसका बलात्कार किया। वह चिल्लाती रही, पर मां ने कुछ नहीं किया। पिता ने 5 मई बुधवार रात उसके साथ फिर संबंध बनाया। दैहिक शोषण से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्कान एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। पिता को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी उमेश कश्यप का कहना है कि थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पिता के लगातार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत अपराध दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। न्यायालय में पेश कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

CG Gangrape: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप, 6 युवक बाल खींच कर ले गए जंगल, घंटों तक चीख रही थी नाबालिग

CG Rape Case: पुलिस ने मां को भी बनाया आरोपी

बेटी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मां को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार मां यदि हस्तक्षेप करती तो शायद बेटी इस प्रताड़ना से बच जाती। उसने न तो विरोध किया और न ही पुलिस से इस बात की शिकायत की। लिहाजा पिता के समान वह भी आरोपी है। लिहाजा उसे भी आरोपी बनाया गया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bilaspur / CG Rape Case: कलयुगी पिता की हैवानियत… पत्नी के सामने 15 साल की बेटी को डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, डरी-सहमी पहुंची पुलिस स्टेशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.