
CG Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नगर निगम ने इन खामियों को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो इससे शहर का स्कोर प्रभावित हो सकता है। सर्वे की टीम जनवरी के पहले सप्ताह में शहर का निरीक्षण करने के लिए आ सकती है। नगर निगम ने इसके तहत कई कार्यों को प्राथमिकता दी है, जिसमें प्रमुख रूप से सार्वजनिक स्थानों की सफाई, दीवारों पर पेंटिंग और जागरुकता फैलाने का काम शामिल है।
निगम ने हाल ही में शहरभर में वाल पेंटिंग शुरू की है, ताकि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके और स्वच्छता अभियान को गति दी जा सके। दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने अगर पब्लिक टायलेट्स की स्थिति और डस्टबिन की कमी को जल्दी ठीक नहीं किया गया तो यह सर्वे में शहर के अंक कम कर सकता है, जिससे प्रतियोगिता में नुकसान हो सकता है।
केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए कुल 9500 अंकों में से 5705 अंक कचरा निपटान पर निर्धारित किए हैं, जो कुल अंक का 60 प्रतिशत है। इसमें कचरा संग्रहण, सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटाइजेशन और वाटर मैनेजमेंट शामिल हैं। इस बार 2500 अंक सर्टिफिकेशन और 1295 अंक सिटीजन फीडबैक पर मिलेंगे। हालांकि, डस्टबिन के पास फैली गंदगी और अन्य स्वच्छता समस्याएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछली बार 7500 अंक वाले सर्वेक्षण को बढ़ाकर अब 9500 अंक कर दिया गया है।
शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही बाजार वाले स्थानों पर डस्टबिन नहीं रखी गई है। वहीं जिन जगहों पर डस्टबिन है, वहां से निगम कचरा तक नहीं उठा रहा। इसके चलते सड़कों पर गंदगी फैली है। अपोलो जाने वाले मुख्य मार्ग में तो निगम ने डस्टबिन ही नहीं रखा है। ऐसे में लोग घरों का कचरा सड़कों पर ही फेंक रहे हैं। विद्या नगर मुख्य मार्ग किनारे डस्टबिन तो रखा गया है लेकिन यहां से कचरा नहीं उठाते, जिससे सड़क पर ही कचरा फैला रहता है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की ओर से सभी क्षेत्रों में काम में तेजी आई है। जबकि पब्लिक टॉयलेट की बदहाल स्थिति और शहर की सड़कों पर डस्टबिन की कमी पर से नंबर कट सकते हैं।
मंगला रोड, शुभम विहार, गोंड़पारा, मसानगंज, चिंगराजपारा, चांटीडीह, हेमूनगर, यदुनंदन नगर, कोनी मार्ग सहित दर्जनों मुख्य मार्ग किनारे निगम ने डस्टबिन नहीं रखा है।
आयुक्त नगर निगम बिलासपुर के अमित कुमार ने कहा की जनवरी में सर्वे करने टीम शहर पहुंच सकती है। इससे पहले ही सफाई, जागरूकता सहित अन्य काम कराए जा रहे है। जहां से शिकायत आती है वहां निरीक्षण कर काम दुरुस्त कराया जा रहा है। डस्टबिन भी रखे जा रहे हैं। वॉल पेंटिंग के साथ ही लोगों को स्वच्छता से सहयोग करने कहा जा रहा है।
Updated on:
24 Dec 2024 12:47 pm
Published on:
24 Dec 2024 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
