bell-icon-header
बिलासपुर

CG Crime News: बड़ी कार्रवाई! दुधमु्ंहे बच्चे को लेकर कर रही थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने 5 महिलाएं को दबोचा

CG Crime News: ओडिशा से गांजा लेकर बिलासपुर पहुंची पांच महिला गांजा तस्करों को सरकंडा पुलिस ने तोरवा छठ घाट से गिरफ्तार किया है।

बिलासपुरJun 01, 2024 / 07:50 am

Khyati Parihar

CG Crime News: ओडिशा से गांजा लेकर बिलासपुर पहुंची पांच महिला गांजा तस्करों को सरकंडा पुलिस ने तोरवा छठ घाट से गिरफ्तार किया है। महिलाएं झारसुगुडा़ से गांजा लेकर बेचने के लिए सीपत लेकर जा रही थी। इस दौरान पुलिस दबिश देकर आरोपी महिलाओं को पकड़ा। गिरफ्तार महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि सरंकडा पुलिस को सूचना मिली कि दो ऑटो में बैठी कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की ओर जा रही है। सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने छठ घाट के पास दबिश देकर दो ऑटो सीजी 10 एडी 9264 व सीजी 10 बीजे 4414 में सवार महिलाओं को उतरवा कर जांच में पाया कि सभी महिला सीपत के ग्राम मटियारी की रहने वाली और स्टेशन से वापस अपने घर लौट रही हैं।
Crime News: बोरो में सामान को लेकर पूछताछ में करने पर महिलाओं ने रोजाना इस्तेमाल का सामान बताया। पुलिस ने गांजा की सूचना पर बोरों की तलाशी ली तो भारी संख्या में गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपियों को सरकंडा पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय कोर्ट के आदेश पर महिलाओं को जेल भेजा गया है।

यह सामान बरामद

Bilaspur Crime News: पुलिस ने गांजा तौला तो पता चला लगभग 38 किलो 7 सौ ग्राम गांजा था। गांजे के साथ गिरफ्तार महिलाओें ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी पति संजू (35), इंदिरा पति ललित गुआडा (35), तुलसी शिकारी पति समीर नायक (22), रूकमिला शिकारी पति आशीष (25) व श्यामा पति टिल्लु शिकारी (40) सभी निवासी ग्राम मटियारी सीपत को होना बताया।
सरंकडा पुलिस ने ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी से 7 किलो 770 ग्राम गांजा, इंदिरा गुआडा के पास से 6 किलो 100 ग्राम गांजा, तुलसी शिकारी से 6 किलो 9 सौ ग्राम गांजा, रूकमिला शिकारी के पास से 9 किलो 9 सौ ग्राम गांजा व श्यामा शिकारी से 7 किलो 4 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।
गांजा तस्करी की सूचना पर 5 महिलाओं को गिरतार किया है। गिरतार महिलाएं झारसुगुडा़ से ट्रेन में गांजा लेकर बिलासपुर पहुंचने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें

Bilaspur Road Accident: तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, बाइक की आमने-सामने टक्कर से 2 युवकों की मौत…एक गंभीर

Hindi News / Bilaspur / CG Crime News: बड़ी कार्रवाई! दुधमु्ंहे बच्चे को लेकर कर रही थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने 5 महिलाएं को दबोचा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.