scriptशाम तक 13.4 मिलीमीटर बारिश, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज | rain in bikaner | Patrika News
बीकानेर

शाम तक 13.4 मिलीमीटर बारिश, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बादलों की गर्जना और बरसात से तापमापी का पारा भी लुढ़क गया। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और आगे भी तापमान नीचे रहने की संभावना जताई जा रही है।

बीकानेरApr 13, 2024 / 10:14 pm

Atul Acharya

शाम तक 13.4 मिलीमीटर बारिश, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

शाम तक 13.4 मिलीमीटर बारिश, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

कई दिनों से तेज गर्मी से परेशान शहरी लोगों के लिए शनिवार का दिन खुशनुमा रहा। सुबह से ही चैत्र मास में सावन जैसा माहौल रहा। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई, जो थोड़ी ही देर में झड़ी में तबदील हो गई। इससे पहले तड़के ही बादलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी थी। करीब छह बजे तो आकाश काले मेघों से अट गया था, लेकिन ठंडी हवा के झोंके चल पड़े, इससे बरसात नहीं हो पाई। बाद में करीब दस बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हाे गई थी, जो बाद में तेज बरसात में तब्दील हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे तक शहर के किसी क्षेत्र में तेज, तो किसी क्षेत्र में मध्यम बरसात होती रही। इससे नालियां भी उफान पर आ गईं और पानी सड़कों पर बहने लगा था। शाम तक 13.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बादलों की गर्जना और बरसात से तापमापी का पारा भी लुढ़क गया। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और आगे भी तापमान नीचे रहने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार रात से नजर आने लगा था। तेज हवाएं तो रात से ही शुरू हो गई थीं, लेकिन शनिवार जब सूर्य बादलों की ओट से नहीं निकला, तभी बारिश के आसार बनने लगे थे।सोमवार से मौसम फिर सामान्य रहेगा, जो बुधवार तक अपरिवर्तित रहेगा। इसके बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सकि्रय हो जाएगा जिससे 18 एवं 19 अप्रेल को मौसम करवट बदलेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शुक्रवार को यहीं तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। यह 25 डिग्री हेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रात पहले 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hindi News/ Bikaner / शाम तक 13.4 मिलीमीटर बारिश, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

ट्रेंडिंग वीडियो