बीकानेर

फहराया एक किलोमीटर लंबा तिरंगा, लोगों ने सेल्फी लेकर किया सेल्यूट

बीकानेर शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में आज कोटगेट से दाऊजी मंदिर तक 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

Aug 14, 2024 / 03:06 pm

नौशाद अली

1/6
बीकानेर शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में आज कोटगेट से दाऊजी मंदिर तक 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व जालम सिंह भाटी,भाजपा नेता महावीर रांका,आईजी ओम प्रकाश इसमें शामिल हुए। एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे तिरंगे के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं, फोटो नौशाद अली
2/6
बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को कोटगेट से दाऊजी मंदिर तक एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे तिरंगे के साथ कार्यकर्ता, आमजन और स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और बच्चों ने सेल्यूट किया। एक किलोमीटर तिरंगे के साथ देशभक्ति गानों से माहौल भावनात्मक हो गया। फोटो : नौशाद अली
3/6
बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा फहराने के आह्वान के बाद बीकानेर में भी लोग अपने घर व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के लिये उत्साहित दिखाई दे रहे है। जिसके चलते शहर में लगी तिरंगा विक्रय की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। मॉडर्न मार्केट स्थित एक दुकान पर महिलाएं की लगी भीड़ इस बात का संदेश दे रही है कि राष्ट्र भक्ति के आगे मौसम भी आड़े नहीं आ रहा है। फोटो नौशाद अली
4/6
बीकानेर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज स्कूल में छात्रों तिरंगा देकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर यूआईटी के पूर्वअध्यक्ष महावीर रांका सहित बड़ी संख्या में छात्र व स्टाफ मौजूद रहे। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। राष्ट्र भक्ति का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गजब का उत्साह व उमंग है। तीन दिवसीय अभियान के तहत लोगो से अपील की गई है की हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभावना की मुहिम को मजबूत करे। इस दौरान हजारों की संख्या में स्कूल में छात्रों तिरंगा हाथों में थामे फोटो नौशाद अली
5/6
बीकानेर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को स्कूल में छात्रों तिरंगा देकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर यूआईटी के पूर्वअध्यक्ष महावीर रांका सहित बड़ी संख्या में छात्र व स्टाफ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गजब का उत्साह व उमंग है। इस दौरान हजारों की संख्या में स्कूल में छात्रों तिरंगा हाथों में थामे फोटो नौशाद अलीNAUShADALi9414452389
6/6
बीकानेर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज स्कूल में छात्रों तिरंगा देकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर यूआईटी के पूर्वअध्यक्ष महावीर रांका सहित बड़ी संख्या में छात्र व स्टाफ मौजूद रहे। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। राष्ट्र भक्ति का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गजब का उत्साह व उमंग है। तीन दिवसीय अभियान के तहत लोगो से अपील की गई है की हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभावना की मुहिम को मजबूत करे। इस दौरान हजारों की संख्या में स्कूल में छात्रों तिरंगा हाथों में थामे फोटो नौशाद अली

Hindi News / Photo Gallery / Bikaner / फहराया एक किलोमीटर लंबा तिरंगा, लोगों ने सेल्फी लेकर किया सेल्यूट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.