bell-icon-header
बीकानेर

बीकानेर से टिकट मिलने पर अर्जुन राम मेघवाल खुश, जानें किन-किन को शुक्रिया कहा

Arjun Ram Meghwal Happy : बीकानेर से एक बार फिर अर्जुन राम मेघवाल को मौका दिया गया। टिकट मिलने पर खुश अर्जुन राम मेघवाल बोले – मुझ पर विश्वास करने के लिए इन सभी का आभार। जानें किन-किन को शुक्रिया कहा।

बीकानेरMar 04, 2024 / 12:58 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Arjun Ram Meghwal

Bikaner Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। राजस्थान में भी लोकसभा के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों का चयन किया है। इनमें एक बीकानेर से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर पार्टी ने अपना विश्वास जताया। बीकानेर की लोकसभा सीट SC के तहत आती है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट मिलने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, मैं पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास किया। बीकानेर के कार्यकर्ताओं को भी आभार प्रकट करता हूं।

बीकानेर विकसित बीकानेर बने इस दिशा में तेजी से काम हुआ है और अभी भी कुछ ऐसे काम है जो हमें करने है जैसे रेलवे फाटक की समस्याओं का हल करना और सिरेमिक में भी काम होना है।



भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ लोकसभा का बिगुल बजा दिया है। बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को भाजपा ने चौथी बार मैदान में उतारा है। अर्जुनराम मेघवाल का जन्म 20 दिसंबर, 1953 को बीकानेर उदयरामसर गांव में हुआ। मेघवाल ने राजनीतिक विज्ञान एमए, एलएलबी, एमबीए डिग्री प्राप्त की। टेलीफोन ऑपरेटर से सरकारी नौकरी की शुरुआत की। 1982 में राज्य उद्योग सेवा में उनका चयन हुआ। विभागीय कोटे से 2006 में अर्जुन राम मेघवाल का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ। फिर वीआरएस लेकर अर्जुनराम मेघवाल राजनीति में आए।

यह भी पढ़ें – Good News : राजस्थान की सबसे बड़ी रेल सुरंग में दौड़ा इंजन, रेलवे अफसर व जनता हुई रोमांचित



इसके बाद भाजपा ने वर्ष 2009 में अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। फिर 2014 और 2019 में भी मेघवाल बीकानेर से सांसद हैं। इस बार चौथी बार भाजपा ने अर्जुनराम मेघवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान में नई शिक्षा नीति पर नया अपडेट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा बयान

Hindi News / Bikaner / बीकानेर से टिकट मिलने पर अर्जुन राम मेघवाल खुश, जानें किन-किन को शुक्रिया कहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.