बीकानेर

ढाई टन सिंगल यूज़ प्लास्टिक व प्रतिबंधित पाॅलीथीन जब्त

सिंगल यूज प्लास्टिक सामान प्रतिबंधित होने के बावजूद इनका बड़े स्तर पर निर्माण, भण्डारण और विक्रय हो रहा है। मंगलवार को नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ढाई टन सिंगल यूज प्लास्टिक सामान और प्रतिबंधित कैरी बेग जब्त करने की कार्रवाई की गई। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में 11 नंबर गली में एक फैक्ट्री पर की गई कार्रवाई में करीब 52 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरी बेग और 24 क्विंटल 50 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक सामान जयश्री भैरवनाथ फैक्ट्री से जब्त किया गया।

बीकानेरJun 28, 2023 / 06:51 pm

Vimal

1 year ago

Hindi News / Videos / Bikaner / ढाई टन सिंगल यूज़ प्लास्टिक व प्रतिबंधित पाॅलीथीन जब्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.