scriptदेर रात भूकंप के झटके | Bikaner news hindi news Earthquake | Patrika News
बीकानेर

देर रात भूकंप के झटके

देर रात भूकंप के झटके

बीकानेरMar 26, 2023 / 04:04 pm

dinesh kumar swami

देर रात भूकंप के झटके

देर रात भूकंप के झटके

देर रात भूकंप के झटके

बीकानेर. देर रात एक बार फिर बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार देर रात करीब ढाई बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 516 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में बताया जा रहा है।
कुछ दिन पहले भी महसूस किए गए थे

बीकानेर में बीते मंगलवार रात 10:20 बजे भूकम्प के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। कोई घर में टीवी देख रहा था तो कोई सोने की तैयारी। कम्पन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। चंद सैकेंड के अंतराल पर दो बार झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के साथ ही लोगों में खलबली मच गई। पुराने शहर से लेकर गंगाशहर-भीनासर तक भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे।

Hindi News/ Bikaner / देर रात भूकंप के झटके

ट्रेंडिंग वीडियो