बीकानेर

विभिन्न मांगों पर देवीसिंह भाटी और संभागीय आयुक्त के बीच वार्ता

विभिन्न मांगों पर देवीसिंह भाटी और संभागीय आयुक्त के बीच वार्ता

बीकानेरFeb 15, 2023 / 09:22 pm

Atul Acharya

विभिन्न मांगों पर देवीसिंह भाटी और संभागीय आयुक्त के बीच वार्ता

विभिन्न मांगों को लेकर देवीसिंह भाटी अपने समर्थकों के साथ बुधवार को जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। दोनों अधिकारियों के नहीं मिलने पर भाटी कलक्ट्रेट से संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आयुक्त नीरज के.पवन से वार्ता की। इसमें आयुक्त से जल्द ही एसपी, कलक्टर, आईजी के साथ संयुक्त बैठक करने आश्वासन मिला। भाटी ने अवगत कराया कि जिले में बढ़ते अपराध, पेयजलापूर्ति समस्या, विद्युत आपूर्ति समस्या, गोचर, ओरण, शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में बदइंतजामी आदि मामलों को लेकर कुछ महीने पहले कलक्टर एवं एसपी से लिखित समझौता हुआ था। इस पर आज तक कार्रवाई नहीं होने से इस समझौते के दस्तावेज अधिकारियों को सौंपने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि सुजानदेसर गोचर के कब्जे यथावत हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के कोई प्रयास नहीं किए गए। पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं भी जस की तस हैं। इस दौरान डॉ. भागीरथ मुण्ड, शिवराज बिश्नोई, दिलीप पूरी, देवराजसिंह, राजेन्द्रसिंह किलचु, समुंद्रसिंह गोगड़ियावाला, दिनेश ओझा, राकेश माथुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindi News / Bikaner / विभिन्न मांगों पर देवीसिंह भाटी और संभागीय आयुक्त के बीच वार्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.