bell-icon-header
बीकानेर

Bikaner Nagar Nigam: नगर निगम की पार्षद ने दिया इस्तीफा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Bikaner Nagar Nigam: निगम में वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस पार्षद कुसुम भाटी ने बुधवार को पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को पार्षद भाटी ने निगम आयुक्त को इस्तीफा सौंपा।

बीकानेरAug 18, 2022 / 12:25 pm

Brijesh Singh

Bikaner Nagar Nigam: नगर निगम की पार्षद ने दिया इस्तीफा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बीकानेर. बीकानेर में नगर निगम की राजनीति में अचानक एक मोड़ आया, जब बुधवार को सुबह अचानक ही उसकी एक पार्षद ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, जैसे-जैसे दिन गुजरता गया, लोगों में यह बात साफ हो गई कि इस इस्तीफे के पीछे किसी तरह की राजनीति नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से परिवार चलाने के लिए एक नियमित काम का मिल जाना है। दरअसल, निगम में वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस पार्षद कुसुम भाटी ने बुधवार को पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को पार्षद भाटी ने निगम आयुक्त को इस्तीफा सौंपा।

निगम (Bikaner Nagar Nigam) प्रशासन ने इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को ही कुसुम भाटी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। भाटी की ओर से पार्षद पद से त्याग पत्र सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, पार्षद दुर्गा दास छंगाणी, शहजाद भुट्टो, हजारीमल देवड़ा, यूनुस अली आदि मौजूद रहे।

चयन के कारण सौंपा इस्तीफा

कुसुम भाटी ने अपने त्याग पत्र में बताया कि उनका चयन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में हो गया है। इस कारण वह पार्षद पद से त्याग पत्र दे रही हैं। निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा ने बताया कि पार्षद कुसुम भाटी का त्यागपत्र प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वीकार कर लिया गया है।

कांग्रेस के अब 29 निर्वाचित पार्षद

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 80 वार्डों में से 30 वार्डों में जीत हासिल की थी। सदन में उसके 30 निर्वाचित पार्षद थे। कुसुम भाटी के ग पत्र देने से अब कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों की संख्या 29 रह गई है। निगम में कांग्रेस के 12 मनोनीत पार्षदों सहित सात कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद भी हैं।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Hindi News / Bikaner / Bikaner Nagar Nigam: नगर निगम की पार्षद ने दिया इस्तीफा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.