बीकानेर

Bikaner Lok Sabha seat Result 2024: पांच लाख मतों की गिनती के बाद अर्जुनराम मेघवाल इतने वोटों से आगे

बीकानेर से भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रहे है।

बीकानेरJun 04, 2024 / 11:35 am

dinesh kumar swami

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में प्रारंभ हो गई है। बीकानेर से भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रहे है। अभी तक करीब पांच लाख से अधिक वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसके बाद भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल 31379 वोटों से आगे चल रहे है। अब तक अर्जुनराम मेघवाल को 271301 तथा कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल को 239922 वोट मिले है। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में अनूपगढ़, बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती चल रही है। वहीं खाजूवाला, नोखा, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर के मतों की गिनती कॉलेज परिसर के प्रथम तल पर स्थित मतगणना कक्षों में हो रही है। बीकानेर संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रेल को हुए मतदान के दौरान आठो विधानसभा क्षेत्रों में 11 लाख 8 हजार 418 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। वहीं 3551 मतदाताओं ने होम वोटिंग, 6139 मतदाताओं ने डाक मतपत्रों और 1249 सर्विस वोटर्स सहित कुल 10 हजार 929 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतगणना के दौरान 11 लाख 19 हजार से अधिक मतो की गणना की जाएगी।

Hindi News / Bikaner / Bikaner Lok Sabha seat Result 2024: पांच लाख मतों की गिनती के बाद अर्जुनराम मेघवाल इतने वोटों से आगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.