15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

गणेश परिक्रमा – यहां एक प्रतिमा में है गणेश की इक्कीस प्रतिमाएं

गणेश परिक्रमा - यहां एक प्रतिमा में है गणेश की इक्कीस प्रतिमाएं

Google source verification

नत्थूसर गेट के बाहर संतोकी राम किराडू काकूजी बगीची में िस्थत इक्कीसिया गणेश जी का मंदिर रियासतकाल से श्रद्धालुओं की श्रद्धा व आस्था का केन्द्र है। इक्कीसिया गणेशजी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। संतोकी राम किराडू इक्कीसिया गणेशजी प्रन्यास के अध्यक्ष पंडित गोविन्द लाल किराडू व कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र किराडू के अनुसार मंदिर व मूर्ति की स्थापना करीब ढाई सौ साल पहले पंडित कस्तूर चंद किराडू व उनके पुत्र पंडित गणपत किराडू ने की। प्रतिमा का निर्माण 21 पुष्य नक्षत्रों में हुआ। एक प्रतिमा में ही गणेश की 21 प्रतिमाएं है। यहां श्रद्धालु मनवांछिफत फल की कामना को लेकर 21 परिक्रमाएं लगाते है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते है। बुधवार के दिन मेले सा माहौल रहता है। हर साल गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

यह है खासियतइक्कीसिया गणेश की प्रतिमा मनमोहक है। भगवान गणेश त्रिनेत्री व चतुर्भुज है। पुजारी बाबूलाल व नृसिंह दास स्वामी के अनुसार प्रतिमा चौकी पर विराजित है। ललाट पर चन्द्रमा है, बायी सूंड का गणेश है। चार हाथों में दो में फरसा तथा एक में मोदक व एक में गणेश रिद्धि सिद्धि लिए है। कंधे पर सर्प की जनेऊ है। गजानंद एक दंती है। एक ही प्रतिमा में गणेश की 21 प्रतिमाएं है। जो अनूठी एवं अद्भुत है।

250 साल से अधिक प्राचीन मंदिर

1 दंती है गणेश प्रतिमा

बायीं सूंड गणेश