बिजनोर

बिजनौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सिंह, नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में हुए शामिल

Bijnor: बिजनौर के नजीबाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं के हित में केंद्र और प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई है।

बिजनोरOct 26, 2023 / 01:35 pm

Mohd Danish

Bhupendra Chaudhary Reached Bijnor: जिसका लाभ हर वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है। हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा का लेकर भी पूर्ण कटिबंध है और नारी का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। नजीबाबाद में साहू जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में भाजपा का नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चोधरी पहुंचे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर जो महिलाओं का सम्मान किया है।
उसके लिए महिलाएं मोदी जी का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा की हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी संचालन क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें

संभल पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक और फोन बरामद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप, राजा भारतेंदु सिंह, विधायक ओम कुमार, ब्लॉक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह देशवाल, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉ रश्मि रावल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, रजनी कालरा, अनीता चौहान, लीना सिंघल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव, सुरभी सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindi News / Bijnor / बिजनौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सिंह, नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में हुए शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.