scriptन्यायमूर्ति सिंह बने ओडिशा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश | Justice Singh became the new Chief Justice of Odisha High Court | Patrika News
भुवनेश्वर

न्यायमूर्ति सिंह बने ओडिशा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने बुधवार को ओडिशा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कमान संभाल ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीते सप्ताह भारत के प्रधान न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।

भुवनेश्वरFeb 07, 2024 / 04:46 pm

Rabindra Rai

न्यायमूर्ति सिंह बने ओडिशा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति सिंह बने ओडिशा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

राज्यपाल दास ने दिलाई शपथ
न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने बुधवार को ओडिशा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कमान संभाल ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीते सप्ताह भारत के प्रधान न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया। न्यायमूर्ति सिंह ने ओडिशा हाईकोर्ट के 33वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्य के राज्यपाल रघुबर दास ने ओडिशा हाईकोर्ट के परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

लॉ सेंटर से की थी कानून की डिग्री पूरी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह का जन्म 20 जनवरी, 1963 को हुआ था और वे दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की डिग्री पूरी करने के बाद 1990 में वकील के रूप में नामांकित हुए। वे 1998 में केंद्र सरकार में अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में नियुक्त हुए और अक्टूबर 2001 तक इस पद पर बने रहे।

बिहार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी किया काम
सिंह ने बिहार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी काम किया और अप्रेल 2012 में पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। सिंह ने फरवरी 2023 में पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।

Hindi News/ Bhubaneswar / न्यायमूर्ति सिंह बने ओडिशा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

ट्रेंडिंग वीडियो