scriptYear Ender 2020 : सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, करीब 6 घंटे तक अनोखे रंग-रूप में दिखा सूरज | Year Ender 2020: The longest solar eclipse of the century nest | Patrika News
भोपाल

Year Ender 2020 : सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, करीब 6 घंटे तक अनोखे रंग-रूप में दिखा सूरज

– करीब 6 घंटे तक दुनियाभर में लोगों ने देखा सप्तरंगी नजारा- साल के सबसे बड़े दिन पड़ रहा है सूर्य ग्रहण- सूर्य ग्रहण अधिकतर लोग घरों में कैद रहे – अब 2034 में दिखेगा वलयाकार सूर्य का ऐसा नजारा- ग्रहण के बाद मंदिरों के खुले कपाट, पूजा-अर्चना में जुटे लोग।- सूर्य, चंद्रमा और चंद्रमा एक सीध में होते हैं तब होता है सूर्यग्रहण

भोपालDec 23, 2020 / 03:57 pm

Hitendra Sharma

1.png

भोपाल. साल 2020 में सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण की घटना को लोगों ने देखा। दुनियाभर के लोगों को इस बार वलयाकार व कंकणावृत सूर्य ग्रहण देखने को मिला। इस ग्रहण की शुरुआत से लेकर अंत तक अद्भुत नजारा मिला।

सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण के दौरान इस तरह का सप्तरंगी नजारा देखकर लोगों ने सतर्कता के साथ इसका भरपूर आनंद उठाया। 21 जून 2020 रविवार को सूर्य ग्रहण सुबह 9.15 बजे शुरू होकर अपराह्न 3 बजकर 04 मिनट पर समाप्त हो गया। खगोलविद के मुताविक अब इस तरह का सूर्य ग्रहण साल 2034 में नजर आएगा।

लोगों ने पहली बार इतनी लम्बी अवधि का सूर्य ग्रहण देखा और ज्यादातर लोग घरों में ही कैद हो गये। देश में ग्रहण की समाप्ति के साथ ही मंदिरों में पूर्जा-अर्चना शुरू होई। परंपरा के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान अनिष्ट की आशंका होती है। इससे बचने के लिए कई शहरों में लोगों ने मंत्रों का जाप और पूजा पाठ शुरू कर दिया है। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप और पाठ पर जोर दिया जाता है।

नेपाल में इस रंग में दिखा सूर्य का नजारा
यह सूर्य ग्रहण भरात के साथ साथ दुनिया भर अलग-अलग रंगों और नजारों में दिखाई दिया। नेपाल में #SolarEclipse2020 का ऐसा भव्य दृश्य लोगों ने देखा। जिसमें सूर्य ग्रहण के दौरान नीला सूर्य दिखाई दिया।

neela_surya_6209246-m.jpg

राजधानी दिल्ली में भी खूबसूरत नजारा

देश की राजधानी दिल्ली में भी #SolarEclipse2020 दिखाई दिया। दिल्ली एनसीआर के लोग सदी के सबसे लंबा वलयाकार सूर्यग्रहण के अद्भुत नजारे का लाभ उठाया।

 

देहरादून में दिखा नीला सूर्य

उत्तराखंड के देहरादून में सूर्य ग्रहण का नजारा कुछ ऐसा दिखा। लोगों ने काले चश्मे से ग्रहण के नजारे को देखा और कैमरे में कैद किया। लोग आपस में यह कहते दिखे कि यह तो नीला सूर्य है।

कराची में भी खूबसूरत नजारा
सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण का नाजारा पाकिस्तान के कराची में दिखाई दिया है। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक वहां पर सुबह 8:46 बजे सूर्य शुरू हुआ और यह 2 बजकर 34 बजे तक दिखाई दिया।

 

ये था अद्भुत सूर्यग्रहण
– सूर्य ग्रहण की सबसे ज्यादा 11 बजकर 42 मिनट से 1.42 मिनट पर दिखाई दिया।
– अधिकतम सूर्य ग्रहण 12.10 मिनट पर दिखाई दिया।
– सूर्य ग्रहण का यह नजारा एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरो और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई दिया।
– महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आसमान में सूर्य ग्रहण देखा गया
– सूर्य ग्रहण दोपहर 3.04 मिनट तक दिखाई दिया।
– भारत में सूर्यग्रहण का आरंभ भगवान श्रीकृष्ण की राजधानी द्वारका से हुआ।
– दिल्ली में यह सुबह 10:20 से दोपहर 1:48 बजे तक
– मुंबई में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक
– चेन्नई में सुबह 10:22 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक
– बेंगलुरु में सुबह 10:13 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक दिखेगा।

sunnnnn_6209246_835x547-m.jpg

वलयाकार सूर्य ग्रहण 1023 वर्ष बाद 3043 में लगेगा
इस ग्रहण को देखने के लिए जहां वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और इसमें रुचि रखने वालों में खास उत्साह होता है। लेकिन वलयाकार सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा इसलिए कि यह अशुभकारी और नुकसानदेह होता है। भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 से ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त हुआ।
इससे पहले सदी का सबसे लंबा वलयाकार सूर्य ग्रहण 15 जनवरी, 2010 को लगा था। वैज्ञानिकों ने भी इस बात की पुष्टि की थी। यह ग्रहण 11.06 पर शुरु हुआ और यह दोपहर 3 बजे के बाद तक जारी रहा। वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था।

क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण
ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण का कहना है कि ऐसा वलयाकार सूर्यग्रहण उस समय होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैंं। इस तरह का नजारा धरती पर कम ही देखने को मिलता है। इस दिन सूर्य एक चमकती अंगूठी की तरह दिखेगा। ये न तो आंशिक ग्रहण होगा और न ही पूर्ण। चंद्रमा की छाया सूर्य का 99 फीसदी भाग ढकेगी। जिस कारण सूर्य के किनारे वाले हिस्सा प्रकाशित रहेगा और बीच का हिस्सा पूरी तरह से चांद की छाया से ढक जाता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y8uln

Hindi News / Bhopal / Year Ender 2020 : सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, करीब 6 घंटे तक अनोखे रंग-रूप में दिखा सूरज

ट्रेंडिंग वीडियो