bell-icon-header
भोपाल

कई जगहों पर हुई जोरदार बरसात, पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा मौसम

एमपी में मौसम फिर बिगड़ गया है। राज्य के कई इलाकों में बरसात हुई। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो कुछ जगहों पर झमाझम पानी गिरा। इसे पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कम से कम दो दिन मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा।

भोपालFeb 05, 2024 / 05:18 pm

deepak deewan

एमपी में मौसम फिर बिगड़ गया है

एमपी में मौसम फिर बिगड़ गया है। राज्य के कई इलाकों में बरसात हुई। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो कुछ जगहों पर झमाझम पानी गिरा। इसे पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कम से कम दो दिन मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया। इसके कारण ग्वालियर चंबल इलाके में बारिश हुई। हालांकि राजधानी भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया लेकिन कुछ जगहों पर बरसात भी हुई। प्रदेश के ग्वालियर व भिंड के साथ ही नौगांव, श्योपुर कलां और सतना में पानी गिरा।

यह भी पढ़ें: एचएसआरपी प्लेट पर बड़ी राहत, कार-बाइक वालों का नहीं कटेगा चालान

प्रदेश में दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 6 फरवरी के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है जबकि कहीं बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर तेज धूप भी खिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको लेकर किसानों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम में फिर बदलाव होगा। ठंड फिर आएगी, रात का तापमान गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी के बाद मौसम में परिवर्तन होगा। रात का तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है।

प्रदेश के कुछेक जिलों में जहां बारिश ने फिजां में फिर ठंडक घोल दी वहीं कई शहर खूब तपे। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल और इंदौर में पारा 30 डिग्री सेल्सियश से ज्यादा पर जा पहुंचा। आधा दर्जन जिलों में तो पारा 31 डिग्री सेल्सियश के पार पहुंच गया। राज्य के पश्चिमी हिस्सों के खरगोन, धार, खंडवा और रतलाम जिलों के साथ दक्षिणी जिलों सिवनी और मंडला में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियश से ज्यादा रहा।

यह भी पढ़ें: भगवान की मासूम भक्त, दर्शन करते ही बच्ची ने तोड़ दिया दम

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
भोपाल— 30.9 डिग्री सेल्सियश
इंदौर— 30.7 डिग्री सेल्सियश
उज्जैन— 30.5 डिग्री सेल्सियश
ग्वालियर— 23 डिग्री सेल्सियश

 

Hindi News / Bhopal / कई जगहों पर हुई जोरदार बरसात, पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.