scriptWeather Update: हो गई मानसून की एंट्री, 24-25-26 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी | Weather Update: Yellow alert issued for heavy rain on 24-25-26 June | Patrika News
भोपाल

Weather Update: हो गई मानसून की एंट्री, 24-25-26 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी में मानसून की सामान्य तारीख 20 जून है। ऐसे में मानसून का प्रवेश तीन दिन की देरी से हुआ।

भोपालJun 24, 2024 / 12:41 pm

Astha Awasthi

monsoon update 2024

monsoon update 2024

Weather Update: लंबे इंतजार के बाद राजधानी में मानसून ने चिलचिलाती धूप के बीच दस्तक दे दी। धूप और उमस के बीच मौसम विभाग ने मानसून (monsoon update 2024) पहुंचने की घोषणा की। दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से बारिश, बादल, हवा की गति सहित अन्य स्थितियां मानसून के अनुकूल थीं। लेकिन शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। इसके बाद अगले दो-तीन दिन 24-25-26 जून के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया।

तीन दिन की देरी से आया मानसून (monsoon update 2024)

राजधानी में मानसून की सामान्य तारीख 20 जून है। ऐसे में मानसून का प्रवेश तीन दिन की देरी से हुआ। जबकि पिछले साल के मुकाबले दो दिन जल्दी आ गया। पिछले दस सालों में सिर्फ दो बार मानसून समय से पहले आया। जबकि आठ बार निर्धारित समय से देरी से पहुंचा।

जानिए कब मानते हैं…आ गया मानसून (monsoon update 2024)

● हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो
● नमीयुक्त हवाओं का प्रवेश हो
● आर्द्रता बढ़ी हुई हो
● तापमान में लगातार गिरावट हो
● मानसून घोषित होने वाले क्षेत्र के साथ आसपास दो-तीन दिन बारिश हो

अच्छी बारिश की उमीद

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि इस बार जो परिस्थतियां हैं, उसके अनुसार मानसूनी सीजन में अच्छी बारिश की उमीद है। मौसम विभाग ने भी अपने पूर्वानुमान में मप्र में 100 फीसदी से अधिक यानी करीब 106 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।

Hindi News / Bhopal / Weather Update: हो गई मानसून की एंट्री, 24-25-26 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो