भोपाल

Weather Alert: मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, 25 अक्टूबर के बाद सभी लोग रहें अलर्ट

Weather Alert: वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है…..

भोपालOct 18, 2024 / 10:41 am

Astha Awasthi

Weather Alert

Weather Alert: बारिश की विदाई के बाद अब मध्यप्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव का दौर जारी है। रात में अब खुले आसमान के नीचे ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है तो दिन में तीखी धूप अब नहीं चुभती। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 अक्टूबर से राजधानी में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। गुरुवार को राजधानी में मौसम साफ रहा।
न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 23 डिग्री पर था। वहीं दिन में तेज धूप होने से वातावरण गर्म है, जबकि रात में ठंडक में वृद्धि हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह परिवर्तन मौसमी बदलाव का संकेत है, जिससे नागरिकों को दिन में गर्मी और रात में ठंडक का सामना करना पड़ रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना के बाद इस योजना से मिलेंगे 5-7 हजार रुपए, लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स


इस मौसम प्रणाली के उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के तट के मध्य में पहुंचने की संभावना है। उत्तरी बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

सचेत रहने की सलाह

इस बदलाव का असर स्वास्थ्य और कृषि पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने सभी नागरिकों को मौसम के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

Hindi News / Bhopal / Weather Alert: मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, 25 अक्टूबर के बाद सभी लोग रहें अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.