भोपाल

विवाह रेखा: जानिए शादी कब, कैसे, कहां और किसके साथ होगी, ये होती है शादी वाली रेखा

विवाह रेखा: जानिए शादी कब, कैसे, कहां और किसके साथ होगी, ये होती है शादी वाली रेखा

भोपालOct 02, 2018 / 12:50 pm

Astha Awasthi

pandit ji

भोपाल। हर इंसान के हाथ में कई रेखाएं होती है, ये रेखाएं ही मनुष्य के जीवन में होने वाली कई चीजों के बारे में संकेत देती हैं। हमारे हाथ की हथेली में बहुत सी रेखाएं होती हैं इन सभी रेखाओं में एक वैवाहिक रेखा भी होती है। पंडित जी बताते है कि इस रेखा को देखकर हमारे भविष्य के वैवाहिक जीवन के बारे में बताया जा सकता है। पंडित जी बताते है कि बुध पर्वत से बाहर निकलने वाली रेखा को विवाह रेखा कहा जाता है। यह रेखा कनिष्ठिका अंगुली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर होती है।

पंडित जी बताते है कि किसी पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा हैं और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा है तो ये शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे पुरुषों की पत्नियां सर्वगुणसम्पन्न होती हैं। साथ ही अपने पति का बहुत ध्यान रखने वाली भी मानी जाती हैं। हथेली में कनिष्ठिका अंगुली के नीचे के भाग को बुध पर्वत कहते हैं। कई बार हाथ में दो विवाह रेखा भी हो सकती हैं। जानिए विवाह रेखा से जुड़ी कुछ खास बातें….

– जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा साफ, स्पष्ट, बारीक और गहरी होती है ऐसी रेखा को हाथ में शुभ माना जाता है। वहीं अगर हाथ की रेखा साफ और कई जगह से टूटी हुई है तो इसे शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

– विवाह रेखा हृदय रेखा के पास है तो आपकी शादी 20 साल की उम्र से पहले हो सकती है। वहीं अगर आपकी विवाह रेखा छोटी अंगुली और हृदय रेखा के बीच में हैं तो आपकी शादी 22 वर्ष के बाद होने के संकेत है।

– जिन लोगों की विवाह रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो माना जाता है इन लोगों का जीवन साथी समृद्ध और सम्पन्न परिवार से होगा। इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी नहीं होगी।

pandit ji

– जिन लड़कियों की विवाह रेखा की शुरुआत में यदि कोई द्वीप का निशान है तो उन लड़कियों को शादी में धोखा मिल सकता है। वहीं जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा सामान्य होती है तो उन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

– दोनो हाथों में विवाह की रेखा के शुरू में दो शाखाये हो तो शादी के टूटने काडर होता हैं।

Hindi News / Bhopal / विवाह रेखा: जानिए शादी कब, कैसे, कहां और किसके साथ होगी, ये होती है शादी वाली रेखा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.