भोपाल

वीडी शर्मा ने कहा- राहुल ने कहा था खून की खेती हो रही है, दिल्ली हिंसा में उनकी भूमिका की जांच हो

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा था की खून की खेती तो क्या दिल्ली में वही हो रहा है।

भोपालJan 28, 2021 / 04:58 pm

Pawan Tiwari

वीडी शर्मा ने कहा- राहुल ने कहा था खून की खेती हो रही है, दिल्ली हिंसा में उनकी भूमिका की जांच हो

भोपाल. 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा- जिस तरह से राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा था की खून की खेती तो क्या दिल्ली में वही हो रहा है।
वीडी शर्मा ने कहा कि कथाकथित किसान आंदोलन के नाम पर गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में जो हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान आंदोलन के नाम पर हो हुआ उसे पूरे देश ने देखा है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।
राहुल के भूमिका की जांच हो
वीडी शर्मा ने कहा- राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्प्रेंस करके कहा था कि खून की खेती हो रही है, तो क्या यही खून की खेती हो रही थी। ये सब कराने के लिए कांग्रेस नेताओं ने तथाकथित वामपंथियों ने देश को दुनिया में बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में राहुल गांधी की क्या भूमिका थी मैं मांग करूंगा की इसकी जांच की जाए।
दिल्ली पुलिस को सलाम
वीडी शर्मा ने कहा कि इस पूरी घटना में दिल्ली पुलिस क जवानों ने जिस संयम का परिचय दिया उसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वालों को ये देश करारा जवाब देगा।
जिला अध्यक्षों की बैठक
दरअसल, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जिला अध्यक्षों की बैठक थी। इस बैठक में वीडी शर्मा और सीएम शिवराज सिंह भी शामिल थे। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियों शुरू कर दी हैं।

Hindi News / Bhopal / वीडी शर्मा ने कहा- राहुल ने कहा था खून की खेती हो रही है, दिल्ली हिंसा में उनकी भूमिका की जांच हो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.