भोपाल

आचार्य श्री का स्वर्ण महोत्सव आज, मुख्यमंत्री और महापौर का होगा सम्मान

दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के 50वें दीक्षा वर्ष पर भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन आज

भोपालOct 05, 2017 / 12:56 pm

sanjana kumar

sharad purnima, sanyam swarn mahotsav, sanyam swarn mahotsav in bhopal, acharya shri vidyasagar ji maharaj in bhopal,latest bhopal news, latest hindi news


भोपाल। दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के 50वें दीक्षा वर्ष पर भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन आज गुरुवार को शाम 7 बजे से रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर किया जाएगा।

इस महोत्सव में उड़ीसा के प्रिंस ग्रुप की शानदार प्रस्तुति के साथ साथ बाल ब्रह्मचारी विनय भैया आचार्यश्री के संस्मरण सुनाएंगे। आयोजन समिति के रविन्द्र जैन ने बताया, मप्र के संस्कृति विभाग के सहयोग से प्रिंस ग्रुप भोपाल पहुंच रहा है। ग्रुप ने कलर्स टीवी के इंडिया गोट टेलेंट का 50 लाख का प्रथम पुरस्कार जीता था। उड़ीसा सरकार ने भी इन्हें एक करोड़ देकर सम्मानित किया था। प्रिन्स ग्रुप के अलावा समारोह में सती चन्दनबाला नाटक, आर्मी थीम पर डांस होंगे। इस समारोह के लिए विनय भैया को आचार्य संघ से विशेष अनुमति मिली है। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्तमंत्री जयंत मलैया, महापौर आलोक शर्मा, एडीजी पवन जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

इन्हें मिलेगा सम्मान

प्रदेश की आंगनवाडिय़ों में अंडा वितरण पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का और भोपाल में हबीबगंज स्टेशन के सामने की सड़क को ‘आचार्यश्री विद्यासागर मार्ग’ नामकरण करने व आचार्यश्री के संयम स्वर्ण महोत्सव के अवसर पर भोपाल में नगर निगम की ओर से ‘कीर्ति स्तंभ बनाने’ के लिये महापौर आलोक शर्मा का अभिनन्दन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : जैन समाज के सबसे बड़े संत का प्रधानमंत्री मोदी भी ले चुके हैं आशीर्वाद, भेंट में मिली थी ये किताब

ये भी पढ़ें : जानें कौन हैं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, कैसे बन गए सबसे बड़े संत

ये भी होंगे आकर्षण का केंद्र

इस आयोजन में मप्र संस्कृति विभाग के सहयोग से उड़ीसा के प्रिंस ग्रुप की शानदार प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनन्दन भी किया जायेगा। आपको बता दें कि पिछले साल वर्ष २०१६ में अपनी भोपाल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया था। महोत्सव के सूत्रधार रवीन्द्र जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर आचार्यश्री का 72वां जन्मदिन भी है। संयम स्वर्ण महोत्सव की पूरे भोपाल के लगभग सभी मंदिरों में जोरदार तैयारियां की गई हैं।

शाम सात बजे से आयोजन

शाम सात बजे से होने वाले इस आयोजन में बीस से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमक्रप्रस्तुत किए जाएंगे। सबसे बड़ा आकर्षक उड़ीसा का प्रिंस ग्रुप है। इस ग्रुप ने कलर्स टीवी के इंडिया गोट टेलेंट का प्रथम पुरस्कार जीता था। इसके सती चंदनबाला पर नाटक, आर्मी थीम पर डांस, आचार्यश्री पर आधारित नृत्य नायिकाओं की प्रस्तुति की जाएगी। इस महोत्सव के लिये प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया की अध्यक्षता और आईपीएस अधिकारी पवन जैन के मुख्य संयोजन में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। महोत्सव में बाल ब्रह्मचारी विनय भैया जी बंड़ा आचार्यश्री के संयम पर उद्बोधन देंगे।

Hindi News / Bhopal / आचार्य श्री का स्वर्ण महोत्सव आज, मुख्यमंत्री और महापौर का होगा सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.