scriptराज्य स्तरीय खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह: 28 उत्कृष्ट खेल हस्तियों को सीएम करेंगे पुरस्कृत | State level sports award ceremony on 28 December | Patrika News
भोपाल

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह: 28 उत्कृष्ट खेल हस्तियों को सीएम करेंगे पुरस्कृत

पदमश्री, अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी ओलिंपियन शूटर जसपाल राणा विशेष अतिथि होंगे।

भोपालDec 26, 2020 / 06:33 pm

Pawan Tiwari

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह: 28 उत्कृष्ट खेल हस्तियों को सीएम करेंगे पुरस्कृत

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह: 28 उत्कृष्ट खेल हस्तियों को सीएम करेंगे पुरस्कृत

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 दिसंबर को प्रदेश के खिलाडियों ,प्रशिक्षकों एवं खेल से जुडी हस्तियों को खेलों में किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2019 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य स्तरीय विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार का वितरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी।
पदमश्री, अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी ओलिंपियन शूटर जसपाल राणा विशेष अतिथि होंगे। वर्ष 2019 के लिए भोपाल के ओलिंपियन हॉकी खिलाडी इनाम -उर -रेहमान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाज़ा जा रहा है। यह पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया था। लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिये जीवन पर्यन्त योगदान दिया हो।
एकलव्य पुरस्कार-2019
व्यक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल) में भिण्ड के अजातशत्रु शर्मा केनोइंग-कयाकिंग, देवास के आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस, खरगौन के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग, भोपाल की गार्गी सिंह परिहार कराते, जबलपुर की अंशिता पाण्डे वूशु, इंदौर के परम पदम् बिरथरे तैराकी, भोपाल के शंकर पाण्डेय फैंसिंग, उज्जैन के अक्षत जोशी घुड़सवारी, इंदौर की अनुषा कुटुम्बले टेबल-टेनिस, धार के प्रियांशु राजावत बेडमिंटन और राजगढ़ के गोविन्द बैरागी सेलिंग को एकलव्य पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।
दलीय खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में टीकमगढ़ की शिवांगनी वर्मा सॉफ्टबॉल और ग्वालियर की कु. इशिका चौधरी हॉकी शामिल हैं। परम्परागत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल) में इंदौर की नित्यता जैन शतरंज शामिल हैं।
विक्रम पुरस्कार-2019
व्यक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में भोपाल की राजेश्वरी कुशराम केनोइंग-कयाकिंग, भोपाल के फराज खान घुड़सवारी, इंदौर के अद्वेत पागे तैराकी, जबलपुर की मुस्कान किरार आर्चरी, देवास के जय मीणा सॉफ्ट टेनिस तथा भोपाल की चिंकी यादव शूटिंग को वर्ष 2019 के लिये विक्रम पुरस्कार के लिये चुना गया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ybjtq

Hindi News / Bhopal / राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह: 28 उत्कृष्ट खेल हस्तियों को सीएम करेंगे पुरस्कृत

ट्रेंडिंग वीडियो