भोपाल

School holidays: बच्चों की बल्ले-बल्ले, 9 दिन स्कूलों में रहेंगी छुट्टियां

School holidays: त्योहार मनाने से लेकर घूमने तक बच्चों को पूरा मौका रहेगा। अक्टूबर में बहुत सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं….

भोपालOct 07, 2024 / 11:54 am

Astha Awasthi

School holiday

School holidays: स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। अक्टूबर में बच्चों को खूब सारी छुट्टियां मिलने वाली है। इसमें दशहरा, दीपावली और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल है। इस माह 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। रविवार की छुट़्टियों को मिलाकर सात त्योहार के अवकाश रहेंगे, जिसमें शासकीय अवकाश घोषित हैं। स्कूल बंद रहेंगे। त्योहार मनाने से लेकर घूमने तक बच्चों को पूरा मौका रहेगा।
अक्टूबर में अब अवकाश दशहरा पर होगा। स्कूलों में 11 और 12 अक्टूबर की छुट्टी है। अगला दिन रविवार होगा। इसके बाद महर्षि वाल्मीकी जयंती पर स्कूलों में छुट्टी है। कक्षाएं नहीं लगेगी। माह के अंत में स्कूल शिक्षा विभाग ने दीवाली की छुट्टी घोषित की है। यह तीन दिन रहेगी।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: 3 बड़े शहरों की बल्ले-बल्ले ! इन रूटों पर जल्द चलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’

स्कूलों में कब-कब रहेगी छुट्टी

11 अक्टूबर- अष्टमी- नवमी
12 अक्टूबर- दशहरा

17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती

29 -अक्टूबर- दीवाली

30 अक्टूबर- दीवाली

31 अक्टूबर- दिवाली

इस माह चार रविवार

अक्टूबर में चार रविवार हैं। ये 13, 20 और 27 अक्टूबर को होंगे। स्कूल बंद रहेंगे।

Hindi News / Bhopal / School holidays: बच्चों की बल्ले-बल्ले, 9 दिन स्कूलों में रहेंगी छुट्टियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.