भोपाल

अंडर 23 में धूम मचाएगी अंडर 19 विश्व कप में विजयी शॉट लगाने वाली भोपाल की सौम्या

भोपाल की क्रिकेटर सौम्या तिवारी अब अंडर 23 विश्वकप में भी धूम मचानेवाली है। एक बार फिर से सौम्या को नेशनल कैंप का बुलावा आया है।

भोपालMay 15, 2023 / 08:04 am

deepak deewan

भोपाल की क्रिकेटर सौम्या तिवारी

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल की क्रिकेटर सौम्या तिवारी अब अंडर 23 विश्वकप में भी धूम मचानेवाली है। एक बार फिर से सौम्या को नेशनल कैंप का बुलावा आया है। अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सौम्या को हाई परफॉर्मेंस गर्ल्स (अंडर 23) NCA कैम्प के लिए चुन लिया गया है। इसी कैम्प में इंडियन अंडर 23 गर्ल्स टीम का सिलेक्शन होगा।
सौम्या तिवारी को महिला की अंडर 23 नेशनल क्रिकेट एकेडमी के कैंप में शामिल किया गया है। यह कैम्प 15 मई से प्रारंभ होकर 11 जून तक चलेगा। सौम्या ने निर्धारित 14 मई को बेंगलुरु (Bangalore) अकादमी में रिपोर्ट कर दी है। उसे बेंगलुरु में क्रिकेट के धुरंधरों से ट्रेनिंग मिलेगी।
सौम्या तिवारी ने अंडर -19 महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई की महिला टीम की चयन समिति ने महिला 23 वर्ष आयु समूह के लिए हाई परफॉर्मेंस कैंप में सौम्या का चयन किया है।
नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में 15 मई से शुरू होने वाले इस केंप से
पहले भी सौम्या तिवारी दो बार नेशनल क्रिकेट एकेडमी में शामिल हो चुकी है। अंडर 19 विश्वकप में सौम्या तिवारी ने ही विजयी शॉट लगाया था।नेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बलबूते सौम्या अब भविष्य की स्टार के रूप में देखी जा रही है। इस हाई परफॉर्मेंस कैंप में मध्य प्रदेश से चुनी जाने वाली सौम्या एक मात्र खिलाड़ी है।

Hindi News / Bhopal / अंडर 23 में धूम मचाएगी अंडर 19 विश्व कप में विजयी शॉट लगाने वाली भोपाल की सौम्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.