भोपाल

शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है ये देशी पौधा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Satyanashi Ke Fayde: सड़क किनारे आपने हरे रंग का कांटेदार पौधा जरूर देखा होगा। जिसमें पीले फूल लगे होते हैं। हालांकि, इसका नाम जरूर चौंकाने वाला है।

भोपालOct 18, 2024 / 08:11 pm

Himanshu Singh

Satyanashi Ke Fayde: हमारे आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं। जो कि कई बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। आपको इस पौधे का नाम सुनकर थोड़ी हैरानी तो जरूर होगी। इस पौधे को सत्यानाशी कहते हैं। आमूमन सत्यानाशी उसे कहा जाता है जो किसी काम को खराब कर दें, लेकिन इस पौधे के साथ ऐसा नहीं है। इस पौधे के अंग्रेजी में ‘Mexican prickly poppy’ कहा जाता है। राजधानी भोपाल में किसी भी खाली प्लॉट, मैदान, सड़क, नदी के किनारे यह पौधा आसानी से मिल जाएगा। आइए इसके फायदे जानते हैं।

सत्यानाशी के फायदे (Satyanashi Ke Fayde)

सत्यानाशी कई रोगों से लड़ने में निर्णायक साबित होता। सत्यानाशी अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे पानी या दूध में डालकर लिया जा सकता है। इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से भी अस्थमा में काफी फायदा मिलता है। इसके इस्तेमाल से पुरूषों में होने वाली गुप्त बीमारी, धातुरोग,नपुसंकता, वीर्य से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं। सत्यानाशी पुरूषों के शुक्राणुओं को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

कई रोगों से लड़ने में मददगार है सत्यानाशी का पौधा

पेशाब करने में यदि समस्या आ रही है और आपको जलन हो रही है तो सत्यानाशी का काढ़ा बनाकर पीने से जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।यदि आपके शरीर में कहीं सफेद दाग है तो आप सत्यानाशी को फूल को पीसकर दाग वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर में सफेद दाग कम होते हैं।
यह ऐसा पौधा है जिसके चारों तरफ कांटे होते हैं। इसमें पीले कलर के फूल खिलते हैं। इन फूलों में छोटे-छोटे बीज होते हैं। जिसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटीडायबिटी, एनाल्जेसिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीस्पास्मोडिक, एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। ये पौधा आपको राजधानी भोपाल में लगभग हर जगह मिल जाएगा।

नोट: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। patrika.com इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को उपयोग करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है ये देशी पौधा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.