रहवासियों की मांग है कि जल्द ही इस समस्या का निदान होना चाहिए। शराबखोरी से आधी आबादी परेशान सर्वधर्म कॉलोनी के मेन आवागमन के मार्ग में शराब दुकान स्थित होने के कारण सुबह से लेकर देर रात तक यहां पर शराबियों का डेरा जमा रहता है। इससे यहां से गुजरने वाली महिलाओं, लड़कियों और बच्चों को बहुत परेशानी होती है। कई साल से यहां के रहवासी शराब दुकान शिफ्ट करने की मांग उठा रहे हैं। सुनवाई नहीं हो रही।
मुख्य सड़क पर लोहे का ढक्कन सर्वधर्म कॉलोनी में मेन रोड पर केरवा पाइपलाइन का वॉल्व होने के कारण इस पर लोहे का भारी ढक्कन लगाया गया है। लेकिन बीते कुछ दिनों से यह ढक्कन वाहन चालकों खासकर दो पहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यह ढक्कन सही तरीके से नहीं लगा होने के कारण अचानक लोग ब्रेक लगाते हैं और एक्सीडेंट होकर चोटिल हो रहे हैं।
——- – कोलार रोड की सबसे पुरानी कॉलोनियों में शुमार सर्वधर्म ए-सेक्टर के इन दिनों हाल बेहाल है। नालियों के अभाव में यहां पर गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है। कीचड़ हो रहा है।
संदेश तिवारी, सर्वधर्म कॉलोनी – कोलार शराब दुकान के कारण यहां से आवागमन करने में महिलाओं और लड़कियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को आधा किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरी ओर जाना पड़ता है। यहां से शराब दुकान शिफ्ट करने की मंाग है।
सरोज यादव, सर्वधर्म कॉलोनी
सरोज यादव, सर्वधर्म कॉलोनी