भोपाल

फिर लौट आया मानसून! प्रदेश के कई जिलों में मचाई तबाही, अलर्ट जारी

Rain Alert: मानसून ने जाते-जाते जमकर तबाही मचाई है। कई जिलों में किसानों की फसलें खराब हो गई। इधर मौसम विभाग ने कई जिलों बारिश की चेतावनी जारी की है।

भोपालOct 13, 2024 / 08:15 pm

Himanshu Singh

Rain Alert: मध्यप्रदेश में जाते-जाते मानसून फिर मेहरबान है। रविवार को राजधानी भोपाल, उज्जैन, धार, शाजापुर, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, मंडला, नरसिंहपुर सहित कई जिलों भारी बारिश देखने को मिली है। सबसे ज्यादा बारिश के शाजापुर में तबाही मचाई है। जिससे वहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इधर, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।


इन जिलों में अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने रतलाम, उज्जैन, मंदसौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बैतूल, बुरहानपुर खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर देवास, शाजापुर, आगर जिलों में। भोपाल, राजगढ़, हरदा, खंडवा, झाबुआ, धार, इंदौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने क्या कहा


मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में लो प्रेशर एरिया के साथ-साथ मानसून ट्रफ लाइन लगातार एक्टिविटी कर रही है। जिस वजह से बारिश का दौर जारी है। मानसून की वापसी रेखा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी से होते हुए जा रही है। बारिश का ऐसा ही मौसम 15 अक्टूबर तक बन रहेगा।

बारिश ने मचाई तबाही


बारिश ने इस कदर तबाही मचाई कि नर्मदापुरम के किसानों की खेतों में लगी फसल खराब हो गई। उधर पिपरिया में हुई भारी बारिश से सोयाबनी चौपट हो गई है। ऐसे ही बैतूल में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। जिसमें घर के बाहर खेल रहा मासूम नाली में बह गया है।


तवा डैम के खुलेंगे गेट


भारी बारिश के चलते तवा डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इसको देखते हुए रात 9 बजे के आसपास डैम के तीन गेट खोले जाएंगे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / फिर लौट आया मानसून! प्रदेश के कई जिलों में मचाई तबाही, अलर्ट जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.