भोपाल

Pune Porsche Accident : ‘दूल्हा बनने की जगह उठ गई बेटे की अर्थी’, फूट-फूटकर रोई मां

Pune Porsche Accident : मध्यप्रदेश के अनीश और अश्विनी की पुणे पोर्शे कार हादसे में मौत हो गई है। दोनों का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

भोपालMay 21, 2024 / 07:38 pm

Himanshu Singh

Pune Porsche Accident में मध्यप्रदेश के अनीश और अश्विनी की जान चली गई है

पुणे पोर्शे कार हादसे (Pune Porsche Accident) में मध्यप्रदेश के दो इंजीनियर की मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया है। जबलपुर की अश्विनी कोष्टा और उमरिया के अनीश अवधिया का शव सोमवार की देर शाम पहुंचा। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि, पुणे में 18 मई को भीषण हादसा हुआ था।अश्विनी और अनीश एक रेस्टोरेंट से निकलकर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी कल्याणी नगर के एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने दोनों को दिया था। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी।


एक महीने पहले ही घर आया था अनीश


अनीश अवधिया उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली का रहने वाला था। अनीश की मौत का सदमा उसकी मां और दादी नहीं सह पा रहे हैं। दोनों बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनीश एक महीने पहले ही घर आया था। कंपनी से बार-बार पुणे आने के लिए कॉल आ रहे थे। तो वह चला गया। उसने अपनी पढ़ाई भी पुणे से ही पूरी की है। इसके बाद यही जॉब स्टार्ट कर दी।


अनीश को दूल्हा बनते देखना चाहती थी मां


अनीश अवाधिया की मां उसे दूल्हा बनते देखना चाहती थी। वह चाहती थी कि अनीश जल्द से जल्द शादी करके बहू को घर लेकर आए, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। शादी होने के पहले ही अनीश की अर्थी उठ गई। अनीश का उसकी दादी से बहुत ज्यादा लगाव था। जब से दादी ने उसकी मौत की खबर सुनी है, वो बार-बार बेहोश हो रही हैं। घर के सभी लोग अभी भी सदमे में ही हैं। एक पल में ही उनकी सारी खुशियां छीन ली गई हैं।


छोटे भाई ने दी मुखाग्नि


अनीश को छोटे भाई ने देवेश अवधिया ने नम भरी आंखों से बड़े भाई को मुखाग्नि दी है। वो भी अनीश के साथ पुणे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, देवेश को अनीश बहुत मानता था।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Pune Porsche Accident : ‘दूल्हा बनने की जगह उठ गई बेटे की अर्थी’, फूट-फूटकर रोई मां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.