भोपाल

Public Holiday: खुशखबरी! 11-12 और 13 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज, बैंक भी रहेंगे बंद

Public Holiday: इस बार दशहरा वीकेंड पर पड़ रहा है। 11, 12,13 अक्टूबर को आप घूमने का प्लान बना सकते हैं….

भोपालSep 30, 2024 / 02:27 pm

Astha Awasthi

Public Holiday

Public Holiday: त्यौहारों का महीना अक्टूबर शुरु होने वाला है। इस महीने बहुत सारे फेस्टिवल पड़ने वाले हैं। लोगों को खूब सारी छुट्टियां मिलने वाली है। इस महीने फैमली के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो आराम से प्लान बना सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार दशहरा वीकेंड पर पड़ रहा है।
लोगों को एक साथ तीन दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। इऩ तारीखों को मध्यप्रदेश में स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह से अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें: एमपी के इन 6 जिलों की जमीन चिह्नित, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश


लगातार मिलेंगी छुट्टियां

-इन महीने में सार्वजनिक अवकाश की शुरुआत गांधी जयंती के दिन 2 अक्‍टूबर से हो रही है। इसके बाद लोगों को तीन छुट्टियां एक साथ मिलेंगी। 11 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। नवरात्रि का नौवां दिन, जिसे महानवमी कहा जाता है, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, बैंक और अधिकांश दफ्तरों में अवकाश रहता है।
-दशहरा 12 अक्टूबर को पड़ेगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होता है। दशहरा के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, बैंक, और अन्य दफ्तरों में छुट्टी रहती है।
-13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण लोगों की छुट्टी रहेगा। इस तरीके से लोगों को तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2 अक्टूबर (सोमवार): गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी के अवसर पर छुट्टी।
12 अक्टूबर (शनिवार): आयुध पूजा, दशहरा, और दूसरा शनिवार—तीनों कारणों से छुट्टी रहेगी।
13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

Hindi News / Bhopal / Public Holiday: खुशखबरी! 11-12 और 13 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज, बैंक भी रहेंगे बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.