भोपाल

थाने के सामने बीच सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, परिजनों को एक घंटे तक मनाती रही पुलिस, देखें वीडियो

पिछले दिनों एक डंपर की चपेट में आई दो लड़कियों में से अब दूसरी की भी मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने लड़की का शव बीच सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया…

भोपालDec 09, 2022 / 05:51 pm

Sanjana Kumar

protest_against_bhopal_police_chakka_jam.jpg

बागसेवनिया थाने के सामने मृतक किशोरी के शव के साथ विरोध प्रदर्शन करते परिजन.

भोपाल। पिछले दिनों एक डंपर की चपेट में आई दो लड़कियों में से अब दूसरी की भी मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने लड़की का शव बीच सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। जैसे-तैसे समझाइश के बाद पुलिस ने परिजनों को बीच सड़क से हटाने के लिए तैयार किया। जिसके बाद ट्रैफिक बहाल हो सका।

 

एक घंटे तक किया चक्का जाम
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर सवार दो लड़कियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल थी। 10 दिन चले इलाज के बाद दूसरी ने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने शहर के बागसेवनिया थाना के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक परिजन सड़क के बीचों-बीच शव रखकर आक्रोश दिखाते रहे। जिससे यहां लंबा जाम लग गया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। काफी मशक्कत के बाद परिजनों को सड़क से शव हटाने के लिए मनाया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8g6yi3
ये भी पढ़ें: भोपाल के बुक डिपो में भीषण आग, बरसों पुरानी किताबें जलकर खाक

ये भी पढ़ें: जॉब की तलाश हैं, तो जरूर पढ़ें ये खबर बैंक समेत इन विभागों में निकली बम्पर भर्ती
ये भी पढ़ें: MP के इस IPS ऑफिसर पर बन रही है फिल्म, कभी भिखारियों के साथ सोता था यह 12वीं फेल शख्स

यहां पढ़ें पूरा मामला
29 नवंबर को बागसेवनिया गीतांजलि स्कूल के पास एक डंपर ने दो बहनों को टक्कर मार दी थी। छोटी बहन 15 वर्षीय अनुष्का की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि 10 दिन से चल रहे इलाज के बाद बुधवार रात बड़ी बहन 16 वर्षीय मुस्कान ने भी दम तोड़ दिया। पिता राजू एम्स में घायल बेटी का इलाज करवा रहे थे। उनका आरोप है कि बीपीएल श्रेणी में आने के बावजूद परिवार को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के लिए एम्स प्रबंधन ने दो लाख रुपए जमा करवाए थे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह की सेलेरी रोकी, अन्य सुविधाएं भी बंद, जानें क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें: हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, घेराबंदी कर एक को पकड़ा, दो फरार
ये भी पढ़ें: 84 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, अब परिवार पर संकट

 

गिफ्ट खरीदने घर से निकली लेकिन लौट नहीं पाईं
29 नवंबर को बागसेवनिया में रहने वाली दोनों बहनें अनुष्का और मुस्कान पड़ोस में होने वाली शादी में जाने के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए घर से स्कूटी पर निकली थीं। थोड़ा आगे बढऩे पर गणेश मंदिर के पास उन्हें तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी थी। डंपर के नीचे आने की वजह से छोटी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीडि़त परिजन मुस्कान के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। उसे यह भी नहीं बताया गया था कि उसकी छोटी बहन को इस हादसे ने छीन लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की नजर अंदाज करने की आदत की वजह से ही यह दुर्घटना हुई है।

Hindi News / Bhopal / थाने के सामने बीच सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, परिजनों को एक घंटे तक मनाती रही पुलिस, देखें वीडियो

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.