शाम को फिर फैली तेंदुए की अफवाह, निकली बिल्ली वीआईपी रेस्ट हाउस में तेंदुआ दिखने के समाचार के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैली हुई है। गुरुवार शाम लाल घाटी इलाके में गुफा मंदिर के पास तेंदुआ देखे जाने की अफवाह फैली। इसके बाद उडऩदस्ता और क्रेक टीम मौके पर पहुंची लेकिन जांच में बिल्ली के होने के साक्ष्य मिले। विभाग कीे दो टीमें इलाके में गश्त कर रही हैं।
मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। लोगों ने भी अंधेरे में एक जानवर को झपटते हुए देखा। दिन में तलाशी अभियान चलाया गया था।
राजकरण चतुर्वेदी, उडऩदस्ता प्रभारी, वन विभाग पंजों के निशान देखे हैं, अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि ये लकड़बग्घे के पंजे के निशान हैं। यह शहरी इलाकों में भी आता-जाता है। इसमें डरने जैसी बात नहीं है।
सुनील भारद्वाज, एसडीओ, वन विभाग

वीआईपी रेस्ट हाउस में दिखे वन्य प्राणी की तलाश जारी है। सेना से भी समन्वय कर रहे हैं। तेंदुआ हो या हाइना दोनों ही खतरनाक हैं। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हरिशंकर मिश्रा, डीएफओ