bell-icon-header
भोपाल

मध्य प्रदेश में इस तारीख से फिर शुरु हो रही है प्री मानसून एक्टिविटी, यहां से एंटर होने वाला है मानसून!

एमपी में एक बार फिर प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर और नर्मदापुरम में 10 जून से तो भोपाल में 12 जून से प्री मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।

भोपालJun 08, 2022 / 09:51 am

Faiz

मध्य प्रदेश में इस तारीख से फिर शुरु हो रही है प्री मानसून एक्टिविटी, यहां इंटर होने वाला है मानसून!

भोपाल. नौतपे के बाद भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे मध्य प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही यहां एक बार फिर प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर और नर्मदापुरम में आगामी 10 जून से प्री मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं, भोपाल जिले को बारिश 12 जून तक तर कर देगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 से 19 जून तक मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी का प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, मौसम विभाग के केलकुलेशन के हिसाब से इस बार मानसून प्रदेश में इंदौर संभाग की और से एंट्री लेने की प्रबल आशंका है। इस हिसाब से प्रदेश के खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार जिलों में मानसूनी बारिश की शुरुआत सबसे पहले हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- ऑटो पर माइक लगाकर बताई जा रही थी शराब की नई स्कीम, सामने से आ गई पुलिस, वीडियो वायरल


मानसून सेट गोने तक होगी प्री मानसून बारिश

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि, इस बार शुरु होने वाली प्री मानसूनी बारिश मानसून सेट होने तक जारी रहेगी। हालांकि, अभी भी मानसून की रफ्तार धीमी है। फिलहाल ये केरल और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से से बेहद धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। इससे प्री मानसून की गतिविधियां थोड़ी तेज तो हुई हैं। बीते 24 घंटे में दिन और रात का तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

शुष्क मौसम का असर यहां नहीं

अभी दो चक्रवाती घेरा राजस्थान और यूपी के ऊपर बना हुआ है। पाकिस्तान से हवाएं आ रही हैं। मौसम शुष्क होने के कारण प्रदेश में इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी कारण बीते 3 दिन से भीषण गर्मी हो रही है। दिन और रात का पारा काफी ऊपर चला गया। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में अभी भी लू चल रही है। भोपाल और इंदौर में पारा तो कंट्रोल में है, लेकिन गर्मी कम नहीं है। बुधवार से लोगों को राहत मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें- आपस में भिड़े कांग्रेसी : चले लात घूंसे और कुर्सियां, चारों और गूंज रही थीं गालियां, वीडियो वायरल


20 जून के बाद मानसून सेट होने की संभावना

प्री मानसून एक्टिविटी के 10 जून से एक बार फिर सक्रिय हो रही है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में 19 जून तक ये लगातार जारी रहेगी। इसी समय के अंत तक यानी 19 जून के बाद मानसून भी मध्य प्रदेश में सेट हो सकता है। अभी मध्य प्रदेश में मानसून 20 जून को आता है। अभी 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा में लू का प्रकोप रहेगा। यहां पर 10 जून के बाद ही राहत के आसार हैं। बता दें कि, मौजूदा समय में भी प्रदेश के इन्हीं इलाकों में सबसे अधिक तपिश दर्ज की जा रही है। इन क्षेत्रों में तापमान 46 डिग्री को भी पार कर चुका है।

 

क्या आप सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? करें ये उपाय

Hindi News / Bhopal / मध्य प्रदेश में इस तारीख से फिर शुरु हो रही है प्री मानसून एक्टिविटी, यहां से एंटर होने वाला है मानसून!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.