भोपाल

अध्यक्ष ने गृह निर्माण समिति के प्लॉटों की अवैध रजिस्ट्री करा 23 लोगों से की लाखों की ठगी

एक प्लॉट पर लिया 32 लाख रुपए का लोन

भोपालNov 06, 2019 / 01:36 am

manish kushwah

अध्यक्ष ने गृह निर्माण समिति के प्लॉटों की अवैध रजिस्ट्री करा 23 लोगों से की लाखों की ठगी

भोपाल. मंदाकिनी गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष ने 23 लोगों को अवैध रूप से प्लाट की रजिस्ट्री कर लाखों रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं एक प्लॉट को फायनेंस कंपनी में गिरवी रख साढ़े 32 लाख का लोन भी निकाल लिया। उपायुक्त सहकारिता की जांच के बाद कोलार पुलिस ने समिति अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महाकाली सोसायटी गुलमोहर निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव मंदाकिनी गृह निर्माण सोसायटी, कोलार के
अध्यक्ष थे। अध्यक्ष द्वारा सोसायटी के प्लॉट अवैध रूप बेचे जाने की शिकायत केवल कृष्ण त्रिपाठी समेत संचालक मंडल के चार सदस्यों ने उपायुक्त सहकारिता कार्यालय से की थी। इसकी जांच वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक बीडी भरवानी ने की। दिसंबर 2018 को जांच पूरी हुई, जिसमें अवैध रूप से प्लॉट बेचे जाने के आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि सोसायटी अध्यक्ष श्रीवास्तव ने सदस्यों को प्लॉट देने के लिए संचालक मंडल की स्वीकृति नहीं ली थी। इसके अलावा एक सदस्य को एक से अधिक प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गईं।
एक सदस्य को एक से अधिक प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी
सोसायटी के तत्कालीन अध्यक्ष श्रीवास्तव पर आरोप हैं कि एक सदस्य को एक से अधिक प्लॉट दे दिए। इसमें ऋषभ कुमार जैन को प्लॉट के साथ अतिरिक्त जमीन की रजिस्ट्री की गई। सतप्रीत को दो प्लॉट की रजिस्ट्री की गई। सावित्री देवी परिहार को दो प्लॉट की रजिस्ट्री की गई। सावित्री देवी परिहार के 2100 वर्ग फीट के प्लॉट पर सोसायटी अध्यक्ष ने केपीटल फस्र्ट होम लोन, एमपी नगर शाखा से 32.50 लाख का लोन भी ले लिया। अध्यक्ष ने 23 लोगों को अनाधिकृत रूप से प्लॉट दिए हंै।

Hindi News / Bhopal / अध्यक्ष ने गृह निर्माण समिति के प्लॉटों की अवैध रजिस्ट्री करा 23 लोगों से की लाखों की ठगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.