भोपाल

October Festival List 2024: 1-2 नहीं….अक्टूबर में पड़ रहे कई सारे त्यौहार, चेक करें लिस्ट

Festival 2024: अक्टूबर महीने में त्योहारों की धूम रहने वाली है। इस महीने आज 3 अक्टूबर से त्यौहारों की शुरुआत हो रही है…..

भोपालOct 03, 2024 / 05:15 pm

Astha Awasthi

October Festival List 2024

Festival 2024: अक्टूबर का महीना त्योहारों-व्रत के कारण काफी खास है। इस महीनें में एक के बाद एक त्यौहार मनाए जाएंगे। 3 अक्टूबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुकी हैं।
इसी के साथ धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी, जो नवंबर महीने में दीपावली और गोवर्धन पूजा के साथ खत्म होगी। आइये जानें अक्टूबर महीने कितने त्योहार है और किस दिन कौन से त्योहार और व्रत रहेगें….

अक्टूबर महीने के त्योहारों की लिस्ट (October Festival List )

3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि का आरंभ
6 अक्टूबर- विनायक चतुर्थी
10 अक्टूबर- सरस्वती पूजा
11 अक्टूबर- दुर्गाष्टमी, महानवमी
12 अक्टूबर- दशहरा, विजयादशमी
13 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
16 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा
20 अक्टूबर- करवा चौथ
29अक्टूबर- धनतेरस

करवा चौथ के बाद आएगा दीपों का पर्व

20 अक्टूबर को अखंड सुहाग की कामना किया जाने वाला करवा चौथ व्रत आएगा। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत करेगीं और रात में चांद देखने के बाद व्रत खोलेगी। वहीं 29 अक्टूबर से दीपोत्सव शुरु होगा।

Hindi News / Bhopal / October Festival List 2024: 1-2 नहीं….अक्टूबर में पड़ रहे कई सारे त्यौहार, चेक करें लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.