scriptNavratri Special 2023: 9 दिन के ये 9 रंग, ये है मां दुर्गा का फेवरेट कलर | Navratri special 2023 navratri colours of 9 days maa durga favourite colour maa durga puja | Patrika News
भोपाल

Navratri Special 2023: 9 दिन के ये 9 रंग, ये है मां दुर्गा का फेवरेट कलर

Navratri Special 2023: नौ दिन तक मां की पसंद के इन रंगों का इस्तेमाल आप घर सजाने में कर सकती हैं, मां को चुनरी ओढ़ाने में कर सकती हैं, खुद भी इन रंगों के कपड़ों का यूज कर सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से जानें इस बार नवरात्रि में किस दिन किस रंग का कर सकते हैं यूज…

भोपालOct 07, 2023 / 06:03 pm

Sanjana Kumar

navratri_special_navratri_colours_maa_durga_ka_favourite_colour_maa_durga_puja.jpg

Navratri Special 2023: कुछ ही दिन शेष हैं, फिर मां दुर्गा का महापर्व नवरात्रि शुरू हो जाएगा। मां अम्बे के 9 स्वरूपों की पूजा का यह पर्व भक्त पूरे भक्ति भाव से मनाते हैं। कई लोग पूरे नौ दिन उपवास करते हैं। कोई एक वक्त खाना खाता है, कोई सिर्फ पानी पीकर उपवास करता है। इन दिनों में हर घर में विराजी मां दुर्गे की ऐसी भक्ति और उपासना देखने को मिलती है कि कई बार तो लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन इतनी श्रद्धा भी मां का ही आशीर्वाद से ही मिल सकता है। तो अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो इन नौ दिनों में मां की पसंद के रंगों को यूज कीजिए फिर देखिए कैसे मां दुर्गा आपसे खुश हो जाएंगी। नौ दिन तक मां की पसंद के इन रंगों का इस्तेमाल आप घर सजाने में कर सकती हैं, मां को चुनरी ओढ़ाने में कर सकती हैं, खुद भी इन रंगों के कपड़ों का यूज कर सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से जानें इस बार नवरात्रि में किस दिन किस रंग का कर सकते हैं यूज…

नवरात्रि में 9 रंगों का महत्व

नवरात्रि के इन 9 रंगों में से प्रत्येक रंग नवरात्रि के दौरान पूजा की जाने वाली नौ देवियों में से एक को दर्शाता है। उनके आशीर्वाद के लिए इन रंगों से घर को सजाया जाता है और इन रंगों के कपड़े पहने जाते हैं।

navratri_special_oragne_colour.jpg

1. पहला दिन : (Navratri Colours 2023) – नारंगी
2023 में खूबसूरत नवरात्रि रंगों की लिस्ट में नारंगी रंग सबसे पहला और बेहद खास है। (Navratri Colours 2023) यह बेहद सुंदर रंग है। नारंगी रंग ऊष्मा, आग व ऊर्जा से संबंधित होता है। नारंगी रंग का कपड़ा पहनकर देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। देवी शैलपुत्री की पूजा के लिए नवरात्रि पर आप अपने घर और पूजा घर या मंदिर (Navratri mandir decoration at home) को भी नारंगी फूलों से सजा सकती हैं।

navratri_special_white_colour.jpg

2. दूसरा दिन : (Navratri Colours 2023) – सफेद
सफेद रंग बेहद खूबसूरत रंग है। शांति का प्रतीक यह रंग देवी ब्रह्मचारिणी को पसंद आता है। देवी ब्रह्मचारिणी प्यार एवं वफादारी की प्रतीक हैं। देवी के दाहिने हाथ में एक माला है और बाएं हाथ में एक पानी रखा हुआ बर्तन है। आप इस दिन अपने घर को सजाने के लिए चमेली या सफेद कमल जैसे फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। सफेद कपड़े पहने और दोस्तों तथा परिवार के लोगों से भी मिलें।

navratri_special_navratri_colour_red.jpg

3. तीसरा दिन : (Navratri Colours 2023) – लाल
नवरात्रि के 9 रंगों (Navratri Colours) में सबसे शक्तिशाली रंग माना जाता है लाल। लाल रंग देवी काली का रंग है। यह शक्ति और प्रचंडता को दर्शाता है। देवी चंद्रघंटा की पूजा के दिन यानी 3रे दिन आप लाल रंग के फूलों से घर को सजाने से लेकर लाल रंग के फलों को प्रसाद के रूप में चढ़ाने तक, लाल रंग का कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।

navratri_special_navratri_colour_royal_blue.jpg

4. चौथा दिन : (Navratri Colours 2023) – रॉयल ब्लू
नवरात्रि के 9 रंगों (Navratri Colours) में से सबसे पसंदीदा रंग रॉयल ब्लू है। इस रंग का इस्तेमाल देवी कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है, जिन्हें उनके आठ हाथ होने की वजह से अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अपनी मुस्कान से दुनिया की रचना की है। नवरात्रि के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनने और इस देवी की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और शक्ति के रूप में मां की कृपा बरसती है।

navratri_special_yellow_colour.jpg

5. पांचवां दिन : (Navratri Colours 2023) – पीला
हिंदू धर्म में, पीले रंग को शिक्षा और ज्ञान का रंग माना गया है और यह नवरात्रि के रंगों (Navratri Colours) में से एक है। यह देवी स्कंदमाता का रंग है, जो भगवान कार्तिकेय (मुरुगा) की माता हैं। इस दिन हल्दी का भरपूर सेवन करें। खाना पकाने के लिए हल्दी का प्रयोग करें, इसे त्वचा पर लगाएं और पूजा करते समय भी इस्तेमाल करें।

navratri_special_navratri_colour_green.jpg

6. छठवां दिन : (Navratri Colours 2023) – हरा
नवरात्रि के दौरान हरा रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। यह नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है। हरा रंग माँ प्रकृति का रंग है और देवी कात्यायनी की पूजा भी इसी रंग को धारण करके की जाती है। आपको बता दें कि देवी कात्यायनी ने ही राक्षस महिषासुरन को हराया था। आप नवरात्रि के छठे दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर देवी की पूजा कर सकती हैं, उनका आशीर्वाद जरुर प्राप्त होगा।

navratri_special_brown_colour.jpg
7. सातवां दिन : (Navratri Colours 2023) – भूरा

नवरात्रि में भूरे रंग का कपड़ा भी पहना जा सकता है। यह एक शांत और सुरुचिपूर्ण रंग है। इसके अलावा, देवी कालरात्रि की पूजा के लिए भूरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है। वह देवी पार्वती का सातवां रूप है और माना जाता है कि उन्होंने दुनिया की हर बुराई का नाश किया है। आप भूरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं और देवी से प्रार्थना कर सकते हैं कि आपके जीवन से नकारात्मक चीजों का नाश हो जाए।

navratri_special_purple_colour.jpg

8. आठवां दिन : (Navratri Colours 2023) – बैंगनी
यह आठवां नवरात्रि रंग है और उत्सव के अंतिम दिन को दर्शाता है। आठवें दिन दुर्गा के अवतार महागौरी की पूजा की जाती है और लोग जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए उनकी पूजा करते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन सजने-संवरने के लिए बैंगनी बहुत ही सुंदर रंग है।

navratri_special_navratri_colour_peacock_green.jpg

9. नौवां दिन : (Navratri Colours 2023) – पीकॉक ग्रीन
पीकॉक ग्रीन नौवां नवरात्रि रंग है, इसका उपयोग देवी सिद्धिदात्री की पूजा के लिए किया जाता है। यह Sharad Navratri 2023 के अंतिम दिन को दर्शाता है और दया, सद्भाव व स्नेह का प्रतीक है। इस नवरात्रि रंग का उपयोग देवी सिद्धिदात्री की पूजा के लिए किया जाता है। वह मनुष्य को अलौकिक शक्तियां प्रदान करने वाली हैं। वह लोगों को आध्यात्मिक शक्तियों का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए, नौवें दिन पीकॉक ग्रीन रंग के नवरात्रि रंग के कपड़े पहने और घर पर नवरात्रि मंदिर की सजावट को भी पीकॉक ग्रीन रंग में सजाएं।

Hindi News/ Bhopal / Navratri Special 2023: 9 दिन के ये 9 रंग, ये है मां दुर्गा का फेवरेट कलर

ट्रेंडिंग वीडियो