भोपाल

Garba Nights: गरबे में ज्यादा रात हुई तो लड़कियों को घर तक छोड़ेगी पुलिस

Navratri Garba Nights: शहर में 30 से ज्यादा जगहों पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर…..

भोपालSep 30, 2024 / 11:49 am

Astha Awasthi

Garba Nights

Navratri Garba Nights: भोपाल में गरबा के आयोजन को लेकर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। गरबा तक हर क्षेत्र में सख्त पेट्रोलिंग के साथ गरबा की समाप्ति के बाद महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए शहर में आयोजित करीब 30 बड़े गरबा स्थलों सहित गरबा के रास्तों की ड्रोन से निगरानी और वीडियोग्राफी की जाएगी।

शहर में 500 से ज्यादा झांकियां

शहर में 30 से ज्यादा जगहों पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही नवरात्रि पर माता रानी की स्थापना के लिए 500 से ज्यादा झांकियां तैयार की जा रही हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए महिलाओं और बच्चियों को घर तक सुरक्षित पहुंचाना पुलिस की बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए पुलिस ने कार्ययोजना बनायी है।

अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात

त्योहारों के दौरान अपराध से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर की कार्ययोजना बनायी गयी है। थानों में बल बढ़ाया गया है। गरबा आयोजन और झांकियों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

ज्यादा रात हुई तो घर तक छोड़ेगी पुलिस

नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां गरबा खेलने के लिए घर से बाहर निकलती हैं। गरबा आयोजन स्थलों से घर पहुंचने में देरी होने, सूनसान जगह होने और ज्यादा रात होने पर महिलाओं और बच्चियों को घर तक छोडऩे में पुलिस मदद करेगी।

Hindi News / Bhopal / Garba Nights: गरबे में ज्यादा रात हुई तो लड़कियों को घर तक छोड़ेगी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.