भोपाल

Mumbai Satta Market: रिजल्ट से कुछ घंटों पहले पलटा गेम, मुंबई सट्टा बाजार की बड़ी भविष्यवाणी

Mumbai Satta Market New Prediction: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणामों से एक दिन पहले और एक्जिट पोल आने के एक दिन बाद मुंबई सट्टा बाजार ने की नई भविष्यवाणी…

भोपालJun 04, 2024 / 12:36 pm

Shailendra Sharma

Lok Sabha Election 2024 Result Mumbai Satta Market Prediction: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम (mp lok Sabha election 2024 Result) आने में महज कुछ घंटों का वक्त ही बचा है। तमाम कंपनियों के Exit Poll आ चुके हैं जो देश में मोदी सरकार के रिपीट होने के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस को महज 1 सीट का अनुमान जता रहे हैं लेकिन इसी बीच मुंबई सट्टा बाजार (mumbai satta bazar) की ताजा भविष्यवाणी ने खलबली मचा दी है। मुंबई सट्टा मार्केट एक्जिट पोल से अलग देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर रहा है।
यह भी पढ़ें

Rajgarh Seat Satta Market Prediction : दिग्विजय सिंह के आखिरी चुनाव को लेकर फलोदी के बाद इंदौर सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी


MP और देश की सीटों को लेकर मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

तमाम कंपनियों के एग्जिट पोल देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। लेकिन इससे उलट मुंबई का सट्टा बाजार देश में इंडी गठबंधन को मजबूत बता रहा है। मध्यप्रदेश की सीटों को लेकर भी मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चौंका रही है। मुंबई सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई सट्टा बाजार मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 10 और भाजपा को 19 सीटें मिलने का अनुमान जता रहा है जबकि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कह रहा है और इंडिया गठबंधन को 345 सीटें जबकि एनडीए को 195 सीटें मिलने की संभावना जता रहा है ।
यह भी पढ़ें

Phalodi satta market Prediction- राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी ने चौंकाया, BJP के रेट गिराए


कांग्रेस अध्यक्ष ने भी किया 295 से ज्यादा सीटों का दावा

मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी चौंका देने वाली है लेकिन इससे अलग देखा जाए तो कांग्रेस भी एक्जिट पोल के अनुमानों से सहमत नहीं है। खुद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात का दावा किया है कि इंडी गठबंधन को देश में 295 प्लस सीटें मिल रहीं हैं। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस भी प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। भोपाल पीसीसी दफ्तर में तो कांग्रेस की जीत के जश्न की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं और एक क्विंटल लड्डूओं का ऑर्डर भी एडवांस में दिया जा चुका है।
यह भी पढ़ें

mumbai Satta Market Prediction- मुंबई सट्टा मार्केट की भविष्यवाणी, पलट गया गेम, इंडी गठबंधन 300 पार !

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Mumbai Satta Market: रिजल्ट से कुछ घंटों पहले पलटा गेम, मुंबई सट्टा बाजार की बड़ी भविष्यवाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.