पिछले दस सालों में यह दूसरा मौका है, जब इतनी अधिक गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। भोपाल में सर्वाधिक गर्मी का रेकार्ड 21 मई 2016 का है, जब तापमान 46.7 डिग्री पर पहुंच गया था, इसी प्रकार रविवार को भी अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो दस सालों में दूसरी बार सबसे अधिक था। मई में पिछले दस सालों में तापमान 6 बार तापमान 45 डिग्री या उससे उससे अधिक है।
ये भी पढ़ें: अंगारे की तरह धधका भोपाल, टूटा 8 साल का रेकॉर्ड, अब शुरू होगी बारिश ! न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा सोमवार को शहर के अधिकतम तापमान में जहां आधा डिग्री की गिरावट हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।
अभी तीन दिन राहत नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मई के आखिरी में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। संभावना है कि जून की शुरुआत में प्री-मानसून एक्टिटविटी हो और गर्मी से राहत मिले। प्रदेश के 49 जिलों में भीषण गर्मी की संभावना जताई हैं। इसमें 3 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष बचे 46 जिलों में भी पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, भिंड, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, आगर मालवा, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।