scriptMP Weather Alert: इन जिलों में गिरेंगे ओले, आंधी के साथ बारिश का भी अलर्ट | mp weather alert: MP Meteorological Department issued red alert, hailstorm and heavy rain with thunderstorm in next 24 hours before monsoon 2024 | Patrika News
भोपाल

MP Weather Alert: इन जिलों में गिरेंगे ओले, आंधी के साथ बारिश का भी अलर्ट

MP weather Alert: मौसम विभाग ने मानसून से पहले कई जिलों में ओलावृष्टि, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है…। साथ ही कहा है कि मानसून तय समय से पहले 12 जून तक मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है…।

भोपालJun 07, 2024 / 08:13 pm

Manish Gite

MP weather Alert: भीषण गर्मी से परेशान हो रहे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मानसून अगले सप्ताह मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। पूरे प्रदेश में प्री-मानसून (pre monsoon) गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। कहीं- आंधी तो कहीं बारिश होने लगी हैं। इधर, भोपाल स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार 7 जून को जारी बुलेटिन में अगले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और बारिश के लिए अलर्ट (alert) जारी किया है।
मध्यप्रदेश में मानसून (monsoon) की एंट्री 12 जून 2024 को हो सकती है। यह मानसून महाराष्ट्र में आ चुका है। अगले दो दिनों में यह मुंबई में बरसेगा। इसके अगले तीन दिनों बाद मध्यप्रदेश में एंट्री करेगा। मध्यप्रदेश में मानसून तय समय से पहले आने की उम्मीद मौसम विभाग जता रहा है।
16 जून तक एमपी में आने वाला मानसून तीन दिन पहले प्रवेश कर जाएगा। इसके अगले 6 दिनों में पूरे मध्यप्रदेश में छा जाएगा। यानी पूरी तरह से मानसून की धमाकेदार बारिश 18 से 20 जून को होने लग जाएगी। मुंबई के साथ ही मानसून मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी प्रवेश कर सकता है।
छत्तीसगढ़ (chhattisgarh weather) में प्रवेश के साथ ही मध्यप्रदेश में 12 जून तक आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गौरतलब है कि पहले मानसून की तय तारीख 13 जून थी, लेकिन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने उसे बढ़ाकर 16 जून कर दी है।
Satellite image

10 वर्षों में कब-कब आया मानसून

पिछले साल 2024 की बात करें तो मध्यप्रदेश में मानसून (monsoon in mp) की तारीख 24 जून थी। जबकि 2022 में मानसून 16 जून को आया था। इससे पहले चले तो 2021 को 10 जून, 2020 में 15 जून, 2019 में 24 जून, 2018 में 24 जून, 2017 में 22 जून, 2016 में 19 जून, 2015 में 14 जून, 2014 में 19 जून एवं 2013 में 10 जून को मानसून मध्यप्रदेश में आया था।
weather forecast

एमपी में ओले के साथ वज्रपात की आशंका

रेड अलर्टः मौसम विभाग (imd alert) ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर कहा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ झंझावात और झोकेदार हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी होगी। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, पांढुर्णा, बालाघाट जिले में इसका असर हो सकता है।
ओरेंज अलर्टः मौसम विभाग ने बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

यलो अलर्टः मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ झंझावात और झोकेदार हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, शाजापुर, आगरमालवा, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
MP Meteorological Department

सबसे अधिक गरम शहर

शिवपुरी-दमोह 44.0
टीकमगढ़ 43.5
निवाड़ी 43.5
नर्मदापुरम-गुना 43.2
अशोकनगर 42.7

सबसे ठंडे शहर

नरसिंहपुर 23.0
छिंदवाड़ा 23.3
मंडला 24.0
बालाघाट 24.7
पचमढ़ी 24.8

Hindi News/ Bhopal / MP Weather Alert: इन जिलों में गिरेंगे ओले, आंधी के साथ बारिश का भी अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो