भोपाल

MP Tourism: ये हैं Best 5 Picnic Spots,मानसून में मुंबई के Beach से कम नहीं लगती भोपाल की ये झील

MP Tourism: मानसून सीजन में है घूमने का मन तो भोपाल की इन 5 जगहों पर जाना न भूलें, यहां के नजारे देख खुश हो जाएगा दिल

भोपालJul 17, 2024 / 03:46 pm

Sanjana Kumar

मानसून सीजन में भोपाल का बड़ा तालाब(upper lake)।

Best 5 Picnic Spots Of Bhopal in Monsoon: मध्य प्रदेश आ रहे हैं, तो नवाबी शहर भोपाल जरूर आएं, यहां मानसून का सीजन गजब का निखार साथ लेकर आता है। दूर-दूर तक हरियाली की नई चादर सी बिछ जाती है। इस पर यहां की झीलें, तालाब, डैम, पहाड़ी नजारे इसकी खूबसूरती और बढ़ा देते हैं। यहां mp patrika.com पर हम आपको बता रहे हैं भोपाल के ऐसे पिकनिक स्पॉट्स के बारे में जहां मानसून का सीजन आपको खुश कर देगा।

बड़ा तालाब (Upper Lake)

मानसून की बारिश में भोपाल का बड़ा तालाब (Upper Lake) मुंबई, गोवा के बीच सा खूबसूरत हो जाता है। अच्छी बारिश से लबालब बड़े तालाब में समुद्र सी उठती लहरें ऐसी लगती हैं जैसे अब तालाब छलक पड़ेगा। यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। खाने-पीने के लिए चौपाटी सी व्यवस्था। होटल, रेस्टोरेंट भी हैं यहां।

महादेव पानी (Mahadev Pani)

महादेव पानी भोपाल का न केवल पिकनिक स्पॉट है बल्कि धार्मिक टूरिस्ट प्लेस भी है। मानसून के सीजन में यहां पहाड़ से गिरता झरना लोगों को बेहद आकर्षित करता है। मानसून के दिनों में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंच ही जाते हैं।

MP Tourism: मानसून में ‘खुशियों के गांव’ से हो जाएगा प्यार, टूर की है प्लानिंग तो जरूर आएं मांडू
MP Tourism: MP का मिनी गोवा, मानसून में बेहद खास होता है यहां ‘Beach’ और झरनों का नजारा
MP Tourism: एमपी में अब ‘कैरावेन टूरिज्म’, इसकी घर जैसी लग्जरी सुविधाओं के आगे प्राइवेट जेट भी है फेल
MP Tourism: एमपी में एक नहीं दो-दो Beach, मानसून में यहां आकर मुंबई-गोवा को भूल जाएंगे आप

कलियासोत डैम (Kaliasot Dam)

mp tourism
झीलों के शहर भोपाल में कलियासोत डैम (Kaliasot Dam) भोपाल के बड़े प्रसिद्ध डैमों में से एक है। कलियासोत डैम पहाड़ियों के बीच बना हुआ है और यहां का सुंदर नजारा देखते ही बनता है। मानसून के सीजन में यहां लोग पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं।

मनुभावन टेकरी (Manuabhan Tekri)

भोपाल के लालघाटी में स्थित मनुभावन टेकरी (Manubhavan Tekri) प्रसिद्ध जगहों में से एक है. यहां ठंड में पर्यटकों का तांता लग जाता है। भोपाल की सबसे ऊँची चोटी में बने इस स्थान पर जैन मंदिर (Jain Temples) बने हुए हैं. सर्दियों में लोग चोटी पर पहुँच कर कोहरे का मज़ा भी लेते हैं।

सांची (Sanchi)

mp tourism
मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने का मन है तो सांची बेस्ट पिकनिक स्पॉट है। यूनेस्कों की वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल सांची के स्तूप और उसके थोड़ा आगे है उदयगिरी की गुफाएं। सांची का निर्माण सम्राट अशोक के शासनकाल में करवाया गया था। बौद्ध विहार के नाम से दुनिया भर में मशहूर सांची का नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर शोर-गुल से परे शांति और सुकून की जगह है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / MP Tourism: ये हैं Best 5 Picnic Spots,मानसून में मुंबई के Beach से कम नहीं लगती भोपाल की ये झील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.