यह पूरा मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। न्यू मीनल रेसीडेंसी ब्लाक 3 में एक युवती के घर में दो नशे में धुत युवक घुस गए। इन युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की। इसके जब लड़की के भाई ने विरोध किया तो उसे साथियों को बुलाकर मारपीट कर दी।
जानकारी के मुताबिक, लड़की निजी कॉलेज से बीटेक कर रही है। वह रीवा की रहने वाली है। इस घटना के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। अयोध्या नगर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इधर, घटना की शिकायत कराने युवती थाने पहुंची। जहां पर महिला अफसर मौजूद नहीं थी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे एफआईआर दर्ज की गई।
हालांकि, गुरुवार की दोपहर शिवम शर्मा और अभिनव त्रिपाठी को पुलिस ने अवधपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने दोस्त के फ्लैट पर छुपे हुए थे।