scriptमध्यप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, MSP बढ़ाने को लेकर निकाली न्याय यात्रा | mp news Congress came into active mode kisan Nyaya Yatra started for increasing MSP | Patrika News
भोपाल

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, MSP बढ़ाने को लेकर निकाली न्याय यात्रा

MP News: मध्यप्रदेश कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई। शुक्रवार को पूरे प्रदेशभर में कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकाल रही है।

भोपालSep 20, 2024 / 08:48 pm

Himanshu Singh

kisan nyay yatra
MP News: मध्यप्रदेश में एमएसपी को लेकर इन दिनों सियासी खींचतान जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने शुक्रवार प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकाली है। जिसमें ट्रैक्टर लेकर किसान शामिल हुए हैं। इंदौर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह न्याय यात्रा को लीड कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में इसका नेतृत्व में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल कर रहें है। ऐसे ही छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ और अलीराजपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं।

इंदौर में नहीं मिली 150 ट्रैक्टरों की परमिशन


इंदौर में कांग्रेस को न्याय यात्रा के लिए 150 ट्रैक्टर की परमिशन मांगी गई थी, लेकिन यातायात व्यवस्था के चलते केवल पांच ट्रैक्टरों की परमिशन ही दी गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं डेढ़ सौ ट्रैक्टरों की परमिशन मांगने के लिए अड़े रहे, लेकिन प्रशासन ने रैली की अनुमति निरस्त कर दी। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद एक ट्रैक्टर पर न्याय यात्रा निकालने की परमिशन दी गई। जिस पर पीसीसी जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सवार थे। यात्रा के दौरान कांग्रेसी नेता रीना बौरासी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा इंदौर कलेक्ट्रेट पहुंच गई है। जीतू पटवारी यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहें हैं। सभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कि हम अगला आयोजन मंडी आंदोलन करेंगे। जिस दिन विधानसभा लगेगी, उसी दिन लाखों किसान के बेटे विधानसभा में घुसकर अपनी मांगों के लिए आंदोलन करेंगे।
दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी से जब से बीजेपी सरकार आई है। तभी से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। केवल लागत बढ़ रही है। हमारी मांग है कि सोयाबीन के दाम 6 हजार रूपए कर दिए जाएं। इसके लिए हम लड़ाई करते रहेंगे।

भोपाल में कांग्रेसियों को रोकने के लिए बुलडोजर तैनात


राजधानी भोपाल में किसान न्याय यात्रा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के नेतृत्व में निकाली जा रही है। जहां रातीबड़ में 150 से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंचे हैं। इन ट्रैक्टरों को रोकने के लिए सूरज नगर तिराहे पर दो बुलडोजर तैनात किए गए हैं। इस दौरान अजय सिंह ने बताया कि किसानों के हित में हमारी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं पीसी शर्मा ने कहा कि हम किसानों के लिए सोयाबीन की एमएसपी 6 हजार रुपए कराकर ही रहेंगे।
भोपाल के सूरज तिराहे मेें किसानों को रोकने के लिए 4 लेयर की बैरिकेडिंग और 6 लेयर में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। कांग्रेसी नेता बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।
भोपाल के सूरज नगर तिराहे पर प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को एमएसपी बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही सोयाबीन के पौधे भी दिए गए हैं।

congress kisan nyay yatra

छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिखाई हरी झंडी


छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई। कमलनाथ गुरुवार को एमपी दौरे पर थे। वह छिंदवाड़ा में संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से जुट गए हैं। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि हमने किसान न्याय यात्रा की शुरुआत की है। किसान पूरे प्रदेश में दुखी है। प्रदेश की न्याय व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। बीजेपी की सरकार लगातार किसानों को ठगने का काम कर रही है। किसानों के साथ न्याय हो इसलिए कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। इसलिए न्याय यात्रा निकाल रही है।
kisan nyay yatra
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसान न्याय यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी से किसानों की आय दोगुनी करने की बात रही, लेकिन किसानों की आय आधी हो गई है। कमलनाथ सरकार ने एमपी के किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया है।
गुना में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर यात्रा नेतृत्व कर रहे हैं।

किसान न्याय यात्रा पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए।

रतलाम में सैलाना पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत और सुसनेर विधायक बापू सिंह न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस ट्रैक्टक रैली में किसान भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

उज्जैन में किसान न्याय यात्रा के दौरा एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। जवान का नाम धर्मेंद सोलंकी बताया जा रहा है। जो कि बीमा अस्पताल चौराहे पर ड्यूटी के लिए तैनात थे। अचानक उसके सीने में दर्द उठा। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया।

Hindi News/ Bhopal / मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, MSP बढ़ाने को लेकर निकाली न्याय यात्रा

ट्रेंडिंग वीडियो