भोपाल

एमपी में काले हिरण का शिकार! शरीर पर गोली लगने जैसा निशान, मचा हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में काले हिरण के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वन विभाग की ओर से शव का दाह संस्कार कर दिया है।

भोपालOct 22, 2024 / 05:56 pm

Himanshu Singh

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में काले हिरण का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। जिसके बाद टीम ने पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह पूरा मामला भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बरखेड़ा सालम गांव का है। जहां एक खेत में मंगलवार की सुबह काले हिरण का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम ने जेल रोड़ पर स्थित पशु अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दाह संस्कार किया गया।
मीडिया से बातचीत में डॉ संगीता धमीजा ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी बरखेड़ा सालम से काले हिरन का शव लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करके हमने शव को सौंप दिया था। हम प्रोटोकॉल से बंधे हैं। ज्यादा जानकारीनहीं दे सकते। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। आप उनसे जाकर जानकारी ले सकते हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / एमपी में काले हिरण का शिकार! शरीर पर गोली लगने जैसा निशान, मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.