भोपाल

एमपी में पुलिस वालों को बड़ी सौगात, 1 करोड़ तक होगा लाभ

mp news: पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर मेहरबान मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार, नए साल से मिलेगा बड़ा लाभ..।

भोपालOct 08, 2024 / 06:43 pm

Shailendra Sharma

mp news: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर मेहरबान नजर आ रही है। प्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों को नए साल में एक बड़ी सौगात दे सकती है। इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कर्मचारी अधिकारियों के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का एमओयू साइन किया है जिसका लाभ प्रदेश के साढ़े 7 लाख पुलिसकर्मियों को नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा।
मध्यप्रदेश के पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को 1 करोड़ रुपए तक का बीमा का लाभ दिया जाएगा। बीमा की यह राशि पुलिस अधिकारी कर्मचारी की असमय मौत होने पर नॉमिनी को दी जाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कर्मचारी अधिकारियों के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का एमओयू साइन किया है और इसका लाभ नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा। ये एमओयू तीन साल के लिए किया गया है इसमें पुलिस वेतन पैकेज में सभी का बीमा कवर होगा।

यह भी पढ़ें

अभी-अभी: एमपी में एक और पटवारी पकड़ाया, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने पकड़ा


बताया गया है कि अब सामान्य मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए दए जाएंगे। इसी तरह दुर्घटना में स्थाई पूर्ण दिव्यांगता होने पर एक करोड़ रुपए और आंशिक दिव्यांगता होने पर 80 लाख तक का बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं दुर्घटना मृत्यु पर कन्या विवाह पर एक कन्या के लिए 5 लाख रुपए की सहायता मिलेगी। बाल शिक्षा का भी लाभ दिया जाएगा, बेटे के लिए 8 लाख रुपए की मदद मिलेगी और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी, यह बीमा कवर के अंतर्गत होगा।

यह भी पढ़ें

मंत्री-विधायक-अधिकारी जो महीनों में नहीं कर पाए वो गांव वालों ने कुछ घंटों में कर दिया…Video


Hindi News / Bhopal / एमपी में पुलिस वालों को बड़ी सौगात, 1 करोड़ तक होगा लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.