गरीब कल्याण मिशन: इस कई श्रेणियों में बांटा है, सभी विभागों द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कामों को केंद्रीकृत किया जा रहा है। इसमें कई विभाग सहयोगी है और इसका क्षेत्र सभी मिशन से बड़ा है। इसमें अलग-अलग विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
किसान कल्याण मिशन: किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग किसानों व खेती के प्रत्येक पहलुओं पर बारिकी से काम कर रहा है। दूसरे राज्यों की योजनाओं को देखकर प्रदेश में क्या सुधार किया जा सकता है इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
युवा मिशन: नोडल विभाग, संबंधित विभागों की मदद से युवाओं के समग्र कल्याण की योजना बना रहा हैं। इसमें सरकार की युवाओं के लिए चलने वाली योजनाएं को दूसरे राज्यों से तुलना कर मप्र की योजनाओं में सुधार और आवश्यकता पूरी करेंगे।
महिला कल्याण मिशन: महिला एवं बाल विकास विभाग सभी योजनाओं की मैपिंग कर जहां गैप है, उसे किस तरह भरा जा सकता है, इस पर विशेषज्ञों की राय ले रहा है। इसमें सुधार के लिए दूसरे राज्यों की स्कीमों का भी अध्ययन किया जाएगा।