bell-icon-header
भोपाल

नेपाल की भीषण बाढ़ में फंसे MP के श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला, बॉर्डर पर पहुंची मोहन सरकार

MP News: नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ में फंसे मध्यप्रदेश के डिंडौरी के श्रद्धालुओं की वापसी, इनकी घर वापसी के लिए मध्यप्रदेश से अधिकारियों की टीम सानौली बॉर्डर पर पहुंच चुकी है..

भोपालOct 02, 2024 / 11:49 am

Sanjana Kumar

बस में सवार होकर नेपाल-भारत बॉर्डर पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने सीएम को कहा धन्यवाद.

Nepal Flood: नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ में फंसे लोग मध्य प्रदेश के डिंडौरी के श्रद्धालुओं की वापसी। सभी श्रद्धालु सौनौली बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। बस में सवार होकर घर लौट रहे सभी श्रद्धालुओं ने MP सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। डिंडोरी से अधिकारियों की टीम भी बार्डर के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें कि एमपी से 17 श्रद्धालु गए थे पशुपतिनाथ।

काठमांडू पहुंचने के 60 किलोमीटर पहले ही हो गया हादसा


मेहंदवानी ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू अपने साथियों के साथ 26 सितंबर को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ दर्शन करने गए थे। काठमांडू पहुंचने के 60 किलोमीटर पहले ही मंगलवर के पास भू-स्खलन होने और बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग का पुल भी पानी बह गया। 27 सितंबर शुक्रवार से ये लोग वहीं फंस गए थे। इस घटना का वीडियो भेजकर उन्होंने सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई थी।

मध्यप्रदेश से अधिकारियों की टीम बॉर्डर पर पहुंची

हम सभी लोग भगवान पशुपतिनाथ की कृपा से एमपी के लिए रवाना हो गए हैं, सुबह 7 बजे निकल गए थे। जल्द ही बॉर्डर पर पुहंचेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से अपने-अपने घर पहुंचेंगे।

श्रद्धालु

सीएम ने शेयर की पोस्ट, सभी सुरक्षित

तीन दिन काठमांडु में फंसे रहे लोग

बाढ़ ग्रस्त इलाके में नेपाल की सरकार ने मदद भेजी। हेलीकॉप्टर के सहारे उन्हें रविवार की शाम नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचाया गया। विगत तीन दिन से सभी काठमांडू में ही फंसे हुए थे।
जैसे ही इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को लगी प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन में डिंडौरी तहसीलदार और पुलिस बल को नेपाल बॉर्डर पर मंगलवार को ही रवाना कर दिया गया।

भारतीय दूतावास पहुंचाया

नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे एमपी के सभी लोगों को भारत सरकार के दूतावास ले जाया गया था। बताया गया की दुर्गा प्रसाद साहू के साथ संतोष साहू, कठौतिया निवासी खूबचंद साहू, सरसी निवासी राजेश साहू, रमेश साहू, मेहंदवानी निवासी विनोद साहू सहित वाहन चालक विपत मरावी नेपाल गए थे। सभी ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। सभी लोग वहीं धर्मशाला में रुके हुए थे।

आर्थिक तंगी ने बढ़ाई मुश्किल

नेपाल गए लोग पिछले पांच दिन से वहीं फंसे रहे। उनका पैसा खत्म हो गया। मोबाइल भी बंद होने से मुश्किलें और बढ़ गईं। दूसरे लोगों के मोबाइल से सुबह शाम नेपाल में फंसे लोग परिजनों से चर्चा कर अपना हाल बताते रहे। परिजन भी चिंतित थे कि कैसे क्या होगा। दुर्गा साहू के बेटे नीतेश का कहना है कि मंगलवार को दिनभर वह बैंक में अपने पिताजी के बताए गए खाते में पैसा डालने की कोशिश करता रहा, लेकिन पैसा नहीं पहुंच पा रहा था।

सांसद फग्गन सिंह से बात कर सुनाया हाल

गौरतलब है कि नेपाल में भूस्खलन के साथ बाढ़ के चलते दर्जनों मुख्य मार्ग में बनी पुल पुलिया बह गए। पिछले पांच दिन से सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू का संपर्क पूरी तरह टूटा गया। सभी लोग परेशान हो रहे हैं। मोबाइल के माध्यम से लगातार नेपाल में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनके द्वारा मंडला के क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह से भी बात कर अपनी समस्या रखी गई थी।
ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में फंसे पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए MP के भक्त, सीएम बोले, सुरक्षित लेकर आएंगे…

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / नेपाल की भीषण बाढ़ में फंसे MP के श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला, बॉर्डर पर पहुंची मोहन सरकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.