scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 1322 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 3 की मौत | mp corona update positive 275727 death 3903 corona vaccination | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 1322 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 3 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1322 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 275727 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3903 पहुंची है।

भोपालMar 22, 2021 / 07:23 am

Hitendra Sharma

mp corona update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1322 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 275727 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3903 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 326 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64153 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 944 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 61119 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2090 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 382 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47110 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 625 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 44416 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2069 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17572 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16768 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 552 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16942 हो चुकी है। जबकि, 234 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16447 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 261 केस एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5806 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5497 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 156 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5802 हो गई है। इनमें से 112 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5544 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 146 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5502 हो गई है। जिले में अब तक 106 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5099 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 297 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5153 हो चुकी है। इनमें से 85 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4805 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 263 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4297 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4214 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4248 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4154 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 35 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3989 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3902 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4048 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3794 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 215 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8039w3

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: 24 घंटे में 1322 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 3 की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो