भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 219 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 52 हज़ार के पार, 24 घंटे में 2 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 304 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 254886 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3807 पहुंची है।

भोपालJan 31, 2021 / 09:17 am

Hitendra Sharma

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 304 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 254886 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3807 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 34 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57433 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 924 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 56088 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 421 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 82 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42481 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 610 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 41072 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 799 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16400 हो गई है। शहर में अब तक 225 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 74 सेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16242 हो चुकी है। जबकि, 251 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15745 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 246 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5405 हो गई है। इनमें से 106 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5260 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5381 हो गई है। इनमें से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5159 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 70 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4943 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4769 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 70 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4690 हो चुकी है। इनमें से 80 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4528 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 82 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4100 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4044 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 21 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4099 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4015 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 26 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3835 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3744 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 30 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3637 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3594 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 13 केस अब भी एक्टिव हैं।

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 219 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 52 हज़ार के पार, 24 घंटे में 2 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.