भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 876 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 39 हज़ार के पार, 24 घंटे 09 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 876 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 239228 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3572 पहुंची है।

भोपालDec 29, 2020 / 07:41 am

Hitendra Sharma

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 876 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239228 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3572 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 293 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54203 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 863लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 50113 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3227 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 167 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38796 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 571 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 36170 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2055 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15831 हो गई है। शहर में अब तक 197 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15281 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 353 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15433 हो चुकी है। जबकि, 239 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14695 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 499 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5007 हो गई है। इनमें से 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4711 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 204 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4961 हो गई है। इनमें से 147 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4623 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 191 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4583 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4267 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 215 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4343 हो चुकी है। इनमें से 77 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3983 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 283 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3795 हो गई है। इनमें 56 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3626 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 113 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3777 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3604 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 140 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3558 हो चुकी है। यहां 59 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3435 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 64 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3486 हो गई है। इनमें से 29 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3386 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 71 केस अब भी एक्टिव हैं।

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 876 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 39 हज़ार के पार, 24 घंटे 09 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.