भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 946 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 38 हज़ार के पार, 24 घंटे 18 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 946 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 238352 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3563 पहुंची है।

भोपालDec 28, 2020 / 07:36 am

Hitendra Sharma

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 946 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 238352 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3563 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 286 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53910 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 859 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 49651 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3400 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 194 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38629 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 569 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 35990 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2070 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15807 हो गई है। शहर में अब तक 197 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15260 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 350 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15390 हो चुकी है। जबकि, 239 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14665 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 486 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4978 हो गई है। इनमें से 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4687 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 199 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4943 हो गई है। इनमें से 147 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4603 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 193 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4570 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4241 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 228 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4318 हो चुकी है। इनमें से 77 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3956 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 285 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3779 हो गई है। इनमें 55 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3600 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 124 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3772 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3584 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 155 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3550 हो चुकी है। यहां 59 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3431 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 60 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3480 हो गई है। इनमें से 28 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3384 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 68 केस अब भी एक्टिव हैं।

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 946 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 38 हज़ार के पार, 24 घंटे 18 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.